लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: मध्य प्रदेश में 3 लाख 39 हजार मजदूर वापस आए, चलाई गईं 10 हजार बसें और 77 ट्रेन

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: May 16, 2020 14:30 IST

मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में अभी तक 3 लाख 39 हजार मजदूरों को दूसरे राज्यों से मध्यप्रदेश लाया गया है. ट्रेनों के लिए 5 करोड़ रुपए रेलवे को जमा करवाए गए हैं, वहीं बसों पर एक करोड़ रुपए प्रतिदिन व्यय किए जा रहे हैं.

मध्य प्रदेश में अभी तक 3 लाख 39 हजार मजदूरों को दूसरे राज्यों से मध्य प्रदेश लाया गया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में न केवल बाहर के प्रदेशों में फंसे मजदूरों को बसों एवं ट्रेनों के माध्यम से लाया जा रहा है, अपितु बाहर के राज्यों के मध्य प्रदेश में फंसे मजदूरों को भी वाहन उपलब्ध कराकर राज्य की सीमाओं पर पहुंचाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे. मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में अभी तक 3 लाख 39 हजार मजदूरों को दूसरे राज्यों से मध्यप्रदेश लाया गया है. 

वहीं दूसरे प्रदेशों के मजदूरों को भी राज्य की सीमा पर छुड़वाया जा रहा है. इस कार्य में कुल 10 हजार बसें लगाई गई हैं. साथ ही 77 ट्रेनें भी मध्यप्रदेश आ चुकी हैं. आज हरियाणा से 1, महाराष्ट्र से 4 तथा गुजरात से 2 ट्रेन मध्यप्रदेश आयी हैं. ट्रेनों के लिए 5 करोड़ रुपए रेलवे को जमा करवाए गए हैं, वहीं बसों पर एक करोड़ रुपए प्रतिदिन व्यय किए जा रहे हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

कारोबार15.18 करोड़ टन उत्पादन के साथ चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक भारत?, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 फसलों की 184 नई किस्में जारी की

भारतलोकसभा में पास हुआ 'जी राम जी' बिल, शिवराज चौहाने बोले- "कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को खत्म कर दिया"

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं