लाइव न्यूज़ :

MP Ki Khabar: मध्य प्रदेश में 145 नये मामले, राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर हुई 2090

By भाषा | Updated: April 26, 2020 19:41 IST

कोरोना वायरस की महामारी से बुरी तरह प्रभावित इन्दौर में कोविड—19 की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,176 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 415उज्जैन में 106, जबलपुर में 59, होशंगाबाद में 32 संक्रमितों की संख्या है।

भोपाल: मध्य प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 145 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में अभी तक 2,090 लोगों के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है। राज्य सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कोविड—19 से रविवार को चार और मरीजों की मौत हुई है। इनमें से दो मौत उज्जैन में और एक—एक मौत खंडवा एवं होशंगाबाद में हुई है। इसी के साथ राज्य में अब तक कोरोना वायरस की महामारी से 103 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

कोरोना वायरस की महामारी से राज्य में हुई 103 मौत में से सबसे अधिक 57 मौत अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 17, भोपाल में नौ, देवास में छह, खरगोन में छह, होशंगाबाद में दो और छिंदवाड़ा, जबलपुर, आगर मालवा, धार, खंडवा एवं मंदसौर में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

राज्य के कुल 52 में से 26 जिलों के लोग अब तक कोविड—19 के लिए संक्रमित पाये गये हैं। इन्दौर में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 91 नये मामले आये हैं, जबकि इसके बाद भोपाल में 27, जबलपुर में 16, उज्जैन में तीन, होशंगाबाद एवं रायसेन में दो—दो, देवास, रतलाम एवं मंदसौर में एक-एक नया मामला सामने आया है।

इसी के साथ कोरोना वायरस की महामारी से बुरी तरह प्रभावित इन्दौर में कोविड—19 की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,176 हो गयी है, जबकि भोपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 415, उज्जैन में 106, जबलपुर में 59, होशंगाबाद में 32, रायसेन में 28, देवास में 23, रतलाम में 13 एवं मंदसौर में नौ हो गई है। इनके अलावा, खरगोन में अब कोरोना वायरस से 60 लोग संक्रमित हैं, जबकि धार एवं खंडवा में 36-36, आगर मालवा में 11, बड़वानी में 24, मुरैना में 13, विदिशा में 13, शाजापुर में छह, सागर और छिंदवाड़ा में पांच-पांच, श्योपुर एवं ग्वालियर में चार—चार, अलीराजपुर में तीन, शिवपुरी एवं टीकमगढ़ में दो—दो और बैतूल एवं डिंडोरी में एक—एक कोरोना वायरस की बीमारी के चपेट में आया है।

वहीं, दो मरीज अन्य राज्य के हैं। मध्य प्रदेश में अब तक 302 कोरोना वायरस मरीज उपचार के बाद स्वस्थ्य भी हो चुके हैं। कोरोना वायरस के घातक संक्रमण को रोकने के लिए राज्य के प्रभावित जिलों में कुल 617 निषिद्ध क्षेत्र बनाए गए हैं। यहां लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। राज्य में कुल 1,685 कोरोना वायरस मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। इनमें से 1,650 की हालत स्थित है जबकि 35 मरीज गंभीर हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनामध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों