लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी भेज रहे हैं महिलाओं के खाते में पैसे! क्या है सच्चाई और क्यों डाकघरों में लगी लंबी लाइन, जानें पूरा मामला

By प्रिया कुमारी | Updated: May 22, 2020 14:38 IST

मध्य प्रदेश के इटारसी शहर में लोग पोस्ट ऑफिस के बाहर बिना सोशल डिस्टेसिंग का पालन किए बड़ी संख्या में खाता खोलने के लिए लाइन में लग गए। ऐसी अफवाह उड़ी कि पीएम मोदी महिलाओं के खाते में पैसे भेजवा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के इटारसी शहर में उड़ी अफवाह, पोस्ट ऑफिस के बाहर लग गई भीड़ऐसी अफवाह उड़ी कि पीएम नरेंद्र मोदी महिलाओं के खाते में पैसे भेजवा रहे हैं

मध्य प्रदेश के इटारसी शहर की गरीब बस्तियों में अफवाह उड़ी कि पीएम मोदी महिलाओं के खाते में 500-1000 रुपये डाल रहे हैं। इस अफवाह के बाद चार दिनों से शहर के पोस्ट ऑफिस में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं और पुरुष दोनों मिलकर लाइन लगाकर खाता खोलने के पहुंच गए। इसके कारण सोशल डिसटेसिंग की भी धज्जियां उड़ गई। लोग एक दूसरे से सटे लाइन में खड़े रहे। 

डाकघर के कर्मचारी भी इस भीड़ से काफी परेशान हो गए। कर्मचारियों को भी पैसा आने को लेकर कोई निर्देश नहीं दिए गए थे। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार इटारसी के डाकघर अधीक्षक एस.मिंज ने बताया कि ऐसी कोई योजना फिलहाल नहीं है। 

कई महिलाओं ने बताया कि उन्हें दूसरी महिलाओं से पैसे दिए जाने जैसी बातों का पता चला। वहीं डिप्टी पोस्ट मास्टर राजेश शर्मा ने बताया कि पोस्ट ऑफिस में पैसे आने को लेकर यहां किसी ने अफवाह उड़ा दी है। चार पांच दिनों से परेशान होकर पुलिस फोर्स तैनात कराया गया है। डाकघर में 100 रुपये में खाते खोले जाते हैं इसलिए हम उन्हें खाता खोलने  से भी मना नहीं कर सकते।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबैंकिंगपोस्ट ऑफिस स्कीममध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव