लाइव न्यूज़ :

आज भी अनावरण के इंतजार में यहां खड़ी है इंदिरा गांधी की प्रतिमा, 33 साल से पहले हुआ था निर्माण

By मुकेश मिश्रा | Updated: October 31, 2018 20:18 IST

यहां पर एक एक बेहद अहम परियोजना का भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उद्घाटन किया था। उसके कुछ दिनों बाद ही उनकी मृत्यु हो गई थी।

Open in App

पूरा देश जहां आज भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा है वहीं एक ऐसी जगह है जहां उनकी प्रतिमा को अनावरण का इंतजार आज भी है।

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित इंदिरा सागर परियोजना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नाम से जन समर्पित है और इस परियोजना का उद्घाटन भी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी ने किया था। उसके कुछ दिनों बाद ही उनकी मृत्यु हो गई थी।

इसके बाद तत्कालीन प्रदेश सरकार ने नर्मदा नगर स्थित सभा स्थल पर ही इंदिरा गांधी की एक प्रतिमा स्थापित की थी परंतु विगत 33 वर्ष बीत जाने के बाद भी स्वर्गीय गांधी की प्रतिमा आज भी अनावरण के इंतजार में खड़ी है।

इतनी महत्वपूर्ण जगह जहां कई मुख्यमंत्री कितनी ही मर्तबा आ चुके हैं परंतु स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण की और किसी का ध्यान आकर्षित नहीं हो पाया।

टॅग्स :इंदिरा गाँधीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं