लाइव न्यूज़ :

MP: 'हनुमान चालीसा' की वजह से गिरी सरकार- 40 दिन में 40 विधायक ने छोड़ा पार्टी, उद्धव ठाकरे पर राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज

By आजाद खान | Updated: June 30, 2022 14:18 IST

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम कमलनाथ को "कन्फ्यूजननाथ" बताया है और कहा है कि वो लोगों में भम्र फैलाकर अपनी राजनीति करते है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने महाराष्ट्र में सरकार गिरने पर तंज कसा है। उन्होंने इसके पीछे हनुमान चालीसा का ही प्रभाव बताया है। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस और कमलनाथ पर भी निशाना साधा है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की महाविकास अघाड़ी की सरकार गिरने को लेकर तीखी टिप्पणी की हैं। इस पर उन्होंने कहा है कि यह देश में पहली बार हुआ है कि हिंदुत्व के नाम पर कोई सरकार गिरी है। उन्होंने महाराष्ट्र में सरकार गिरने के पीछे हनुमान चालीसा को कारण बताया है और कहा है कि हनुमान चालीसा का ही प्रभाव है कि महाविकास अघाड़ी की सरकार गिर गई है। 

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने क्या कहा 

गुरुवार को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने महाराष्ट्र के महाविकास अघाड़ी की सरकार पर निशाना साधते हुए तंज कसा है। राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर बोलते हुए उन्होंने कहा,"मेरा देश बदल रहा है.. महाराष्ट्र वह राज्य है जहां पहली बार हिंदुत्व के नाम पर कोई सरकार गिरी है। हनुमान चालीसा का ही प्रभाव है ‌कि 40 दिन में 40 विधायक चले गए।" 

नरोत्तम मिश्रा ने संजय रावत के उस बयान का भी जवाब दिया है जिसमें वे विधायक के अगवा होने की बात कही थी। इस पर उन्होंने कहा कि संजय राउत जी आपके विधायक अगवा नहीं भगवा हो गए है। 

कांग्रेस और कमलनाथ पर भी साधा निशाना

इश दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस और कमलनाथ पर भी साधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संगत में जो भी जाता है, वह साफ ही हो जाता है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ पर बोलते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनकी राजनीति का मूल मोटिव कन्फ्यूजन है। 

उन्होंने कमलनाथ को "कन्फ्यूजननाथ" बताया है और कहा है कि वो लोगों में भम्र फैलाकर अपनी राजनीति करते है। नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया है। आपको बता दें कि हिंदुत्व के मुद्दे पर शिवसेना के 40 नेताओं ने बगावत की थी और वे एकनाथ शिंदे के खेमे में चल गए है।  

टॅग्स :महाराष्ट्रMadhya Pradeshकांग्रेसशिव सेनाउद्धव ठाकरेकमलनाथUddhav Thackeraykamalnath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"