लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ कैबिनेट के वित्त मंत्री हैं 12 वीं पास, राहुल गांधी के कहने पर दिया गया मंत्रालय

By विकास कुमार | Updated: December 29, 2018 15:49 IST

इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने 8 वीं पास विधायक को शिक्षा मंत्री बनाया था. लेकिन इस केस में खुद राहुल गांधी और अहमद पटेल शामिल थे, ऐसे में इस फैसले पर सरकार की किरकिरी होना तय है.

Open in App

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल के गठन के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कमलनाथ के मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री का भार संभालने वाले तरुण भनोट की शिक्षा को लेकर अब पार्टी की आलोचना हो रही है. तरुण भनोट 12 वीं पास हैं और इंजीनियरिंग ड्राप आउट हैं.

एडीआर की वेबसाइट Myneta.info पर भनोट की शिक्षा 12 वीं तक दिखाई गई है. साथ ही ये भी दर्शाया गया है कि भनोट ने 1992 में पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला लिया था, लेकिन उन्होंने 2 साल में ही इसे छोड़ दिया, जबकि यह कोर्स 4 वर्षों का होता है. 

ऐसा कहा जा रहा है कि दिग्विजय सिंह अपने बेटे जयवर्धन सिंह को वित्त मंत्रालय बनाना चाहते थे. लेकिन प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई. उन्हें लगा कि इससे जयवर्धन सिंह का कद बहुत बढ़ जायेगा और उनकी आड़ में दिग्विजय सिंह सीधे सरकार में दखलंदाजी देंगे.

ऐसे में यह मामला राहुल गांधी के पास पहुंचा. उन्होंने अहमद पटेल को इस मामले को सुलझाने को कहा. पटेल ने इसके बाद वित्त मंत्री के लिए तरुण भनोट का नाम आगे किया. इसके पहले उन्हें नगरीय विकास मंत्री का जिम्मा मिलना था. तरुण भनोट को कमलनाथ का करीबी माना जाता है.

इससे पहले मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के बाद भी ऐसे कई नेता खुलकर सामने आये थे जिन्होंने खुल कर अपने सरकार की आलोचना की थी. चुने गए विधायक राजवर्धन सिंह ने खुद  के सिंधिया समर्थक होने की बात कही और दावा किया कि उन्हें टिकट सिंधिया ने दी अब जब उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया तो वे सिंधिया को अपना इस्तीफा सौंप देंगे. इतना ही नहीं दत्तीगांव ने साफ कहा कि वे किसी मंत्री या वरिष्ठ नेता के पुत्र नहीं है, इसके लिए उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया.

किसी भी सरकार में वित्त मंत्री का विभाग काफी अहम जिम्मा होता है. लेकिन भारतीय राजनीति में अनपढ़ नेताओं को जातीय समीकरण का ध्यान रखते हुए अहम जिम्मेदारियां मिलती रही हैं.तरुण भनोट इसके मात्र एक उदाहरण भर हैं.

इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने 8 वीं पास विधायक को शिक्षा मंत्री बनाया था. लेकिन इस केस में खुद राहुल गांधी और अहमद पटेल शामिल थे, ऐसे में इस फैसले पर सरकार की किरकिरी होना तय है. 

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावकमलनाथदिग्विजय सिंहराहुल गांधीज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा