लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar, Coronavirus: इंदौर में कोरोना से अब तक 60 लोगों की मौत, संक्रमण के 31 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: April 27, 2020 09:47 IST

Coronavirus: मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना से तीन और मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना से कुल मृतकों की संख्या 60 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 60 पहुंच गई है, संक्रमण के 31 नए मामलेइंदौर में अब तक 1,207 संक्रमण के कुल मामले, 123 मरीज हो चुके हैं ठीक

इंदौर: देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से तीन और मरीजों की मौत की पुष्टि की गयी है। नतीजतन जिले में महामारी की जद में आने के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 60 पर पहुंच गयी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने सोमवार को बताया कि शहर में तीन कोरोना वायरस संक्रमित पुरुषों की पिछले दो दिन में अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हुई। इनकी उम्र 55 से 67 वर्ष के बीच थी। उन्होंने बताया कि तीनों मरीजों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), हृदय संबंधी रोग और अन्य पुरानी बीमारियां थीं।

सीएमएचओ ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में कोविड-19 के 31 नये मरीज मिलने के बाद इनकी तादाद 1,176 से बढ़कर 1,207 पर पहुंच गयी है। इनमें से 123 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

आंकड़ों की गणना के मुताबिक जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर सोमवार सुबह तक 4.97 प्रतिशत थी। जिले में इस महामारी के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बनी हुई है। इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाइंदौरसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव