लाइव न्यूज़ :

MP Congress MLA Umang Singhar :MP में कांग्रेस की हार के बाद बदलते सियासी समीकरण, कांग्रेस MLA उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह से मांगी माफी, इस बात की अटकलें हुईं तेज

By आकाश सेन | Updated: December 5, 2023 18:28 IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बुरी हार के बाद सियासी समीकरण बदलते जा रहे है। अब कांग्रेस MLA उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह से माफी मांगी है। सिंघार ने पूर्व सीएम से अपने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी है। गौरतलब है कि कि दोनों के बीच पुरानी अदावत है।

Open in App
ठळक मुद्देMP में कांग्रेस की हार के बाद बदलते सियासी समीकरण।कांग्रेस MLA उमंग सिंघार ने क्यों मांगी दिग्विजय सिंह से माफी।2020 में उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह पर लगाया था बड़ा आरोपमाफी के जरिये क्या नेता प्रतिपक्ष बना चाहते है उमंग सिंगार ?

अपने बयानों से हमेशा सुर्खियां में रहने वाले एमपी के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार एक बार फिर चर्चाओं में है। इसका कारण उमंग सिंघार द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर  की गई एक पोस्ट है। जिसमें उन्होंने जनता के जनादेश के फैसले को स्वीकार करने की बात कहीं है। वही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से अपने पूर्व में दिए गए बयानों को लेकर माफी मांगी है। इधर सिंघार के इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में उनके नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की हलचल तेज हो चली है। हालांकि कांग्रेस के बड़े नेताओं की तरफ से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बता दें कि उमंग सिंघार ने कमलनाथ सरकार के वक़्त पार्टी के सीनियर नेता पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर पर्दे के पीछे से सरकार चलाने का आरोप लगाया था। 2020 में कांग्रेस सरकार गिरने का जिम्मेदार भी उन्होंने दिग्विजय सिंह को ही बताया था। वहीं इस ट्वीट के बाद उमंग को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने की अटकलें तेज़ हो गई है। 

दिग्विजय सिंह से मांगी माफी

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि म प्र विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस पार्टी के पक्ष में नहीं रहे । हम जनादेश का सम्मान करते हुए चुनाव परिणामों को स्वीकार करते हैं।

आदरणीय कमलनाथ जी एवं आदरणीय दिग्विजय सिंह जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता मज़बूती से चुनाव लड़ा। हम सब संगठित हैं, एक हैं एवं भविष्य की लड़ाई के लिए तैयार हैं । साथ ही मैं यह भी कहना चाहूँगा की मेरे पूर्व के किसी भी आचरण से आदरणीय दिग्विजय सिंह जी के सम्मान में कोई भी ठेस पहुँची हो तो उसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ।

खास बात ये है कि इस ट्वीट को सिंघार ने कमलनाथ, दिग्विजय सिंह ,एमपी कांग्रेस और दिल्ली हाईकमान को भी टैग किया है।वही सिंघार का यह पोस्ट भी ऐसे समय पर आया है ।  जब पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आज मंगलवार को भोपाल में विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें कांग्रेस की हार पर मंथन होगा। वही नेता प्रतिपक्ष और पीसीसी चीफ के बदलने की भी अटकलें तेज है। बता दें कि उमंग सिंघार ने तत्कालीन कमलनाथ सरकार के वक़्त दिग्विजय सिंह पर पर्दे के पीछे से सरकार चलाने का आरोप लगाया था। 2020 में कांग्रेस सरकार गिरने का जिम्मेदार भी उन्होंने दिग्विजय सिंह को ही बताया था।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसMadhya Pradesh Congressकमलनाथदिग्विजय सिंहसोनिया गाँधीCongress Committee
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?