लाइव न्यूज़ :

वीडियोः राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद पीएम मोदी के खिलाफ केस दर्ज कराने थाने पहुंचे कांग्रेस नेता; पुलिस ने कहा- नहीं करेंगे, हुआ हंगामा

By अनिल शर्मा | Updated: March 25, 2023 13:20 IST

वीडियो शेयर करते हुए पार्टी ने लिखा- कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने आज भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की गई अनर्गल टिप्पणी को लेकर प्रकरण दर्ज करने हेतु आवेदन दिया।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला PM मोदी के खिलाफ केस दर्ज कराने थाने पहुंचे। मनोज शुक्ला ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने समय समय पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी की।इसका वीडियो एमपी कांग्रेस ने अपने ट्विटर खाते पर साझा किया है।

भोपालः राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ केस दर्ज कराने थाने पहुंचे। मनोज शुक्ला ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने समय समय पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी की है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वे आवेदन लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज करने को कहा। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद कांग्रेस नेता वहां पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगे।

इसका वीडियो एमपी कांग्रेस ने अपने ट्विटर खाते पर साझा किया है। मनोज शुक्ला आवेदन देते हुए कहते हैं कि प्रकरण दर्ज करो, आवेदन लेने से काम नहीं चलेगा। पुलिस सब इंस्पेक्टर ऐसा करने से मना कर देता है। जिसपर कांग्रेस नेता पूछते हैं क्यों नहीं करोगे। थाने में मौजूद सब-इंस्पेक्टर कहता है हम मामला दर्ज नहीं करेंगे। जांच करेंगे। पुलिस और कांग्रेस नेता के बीच काफी नोकझोक होती है जिसके बाद मनोज शुक्ला गुंडागर्दी नहीं चलेगी के नारे लगाने लगते हैं।

वीडियो शेयर करते हुए पार्टी ने लिखा- कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने आज भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की गई अनर्गल टिप्पणी को लेकर प्रकरण दर्ज करने हेतु आवेदन दिया।

गौरतलब है कि गुरुवार सूरत की अदालत द्वारा मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी पाए जाने और 2 साल की सजा के बाद सचिवालय ने कांग्रेस नेता की संसद सदस्यता शुक्रवार रद्द कर दी। इसको लेकर कई कांग्रेस नेताओं ने सरकार की आलोचना की और कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। राहुल गांधी को कई विपक्षी पार्टियों का भी साथ मिला है।

टॅग्स :Madhya Pradeshकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप