लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह चौहान बोले- अवैध मदरसे, संस्थान, जहाँ कट्टरता का पाठ पढ़ाया जा रहा है, उसका रिव्यू किया जायेगा, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 19, 2023 17:21 IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को पुलिस के आला अधिकारियों के साथ राज्य की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में अवैध मदरसे, संस्थान, जहाँ कट्टरता का पाठ पढ़ाया जा रहा है, उसका रिव्यू किया जायेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे शिवराज सिंह चौहान ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कीअधिकारियों को कई सख्त निर्देश दिएअवैध मदरसों के रिव्यू का फैसला लिया गया

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार, 19 अप्रैल को राज्य के उच्चाधिकारियों के साथ  कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की और इस दौरान एक बड़ा फैसला लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश में अवैध मदरसे, संस्थान, जहाँ कट्टरता का पाठ पढ़ाया जा रहा है, उसका रिव्यू किया जायेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि कट्टरता और अतिवाद बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसे लेकर सत्तारूढ़ भाजपा के अलावा अन्य दलों की सक्रियता भी बढ़ गई है। शिवराज सिंह चौहान का अवैध मदरसों को लेकर हलिया फैसला भी इसी क्रम में देखा जा रहा है। 

सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधवार को पुलिस के आला अधिकारियों के साथ राज्य की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस बैठक में शिवराज सिंह चौहान  अधिकारियों को अवैध मदरसों के रिव्यू के अलावा भी कई सख्त निर्देश दिए। माना जा रहा है कि चुनावी साल में सीएम शिवराज के अवैध मदरसों के रिव्यू के फैसले से राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ सकती है।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी नितिन नबीन भी कह चुके हैं कि मदरसे सरकारों के लिए एक "गंभीर चुनौती" पेश करते हैं क्योंकि यहां "आतंकवाद और अपराध" पढ़ाया जाता है। एएनआई से बात करते हुए नबीन ने कहा,  "मैंने साफ तौर पर कहा है कि जिस तरह से मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में आतंकवाद और अपराध की शिक्षा दी जा रही है, ये जगहें सभी सरकारों के लिए गंभीर चुनौती पेश करती हैं। इस बात की जांच होनी चाहिए कि मदरसों में शिक्षक हैं या कोई और। अगर किसी मदरसे से देश की बर्बादी के नारे लग रहे हैं तो ऐसे मदरसों को बंद कर देना चाहिए।"

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि ऐसी जगहों पर कार्रवाई होनी चाहिए जहां बम और अन्य हथियार बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही हो। उन्होंने कहा, 'अगर कोई शिक्षा देता है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यह देश के विकास में योगदान होना चाहिए।

बता दें कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों को लेकर ये चर्चा हो रही थी कि भाजपा चुनाव से पहले चेहरा बदल सकती है। हालांकि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने साफ किया था कि अगला विधानसभा चुनाव भी शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद ऐसी चर्चाओं पर विराम लग सकता है।

टॅग्स :Madhya PradeshShivraj Singh Chouhanभोपालbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?