लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः शिक्षा विभाग ने 10वीं के मॉडल पेपर में गांधी जी को बताया कुबुद्धी, सरकार ने कहा- करेंगे दोषियों पर कार्रवाई

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 1, 2019 14:45 IST

मध्य प्रदेश: महात्मा गांधी के लिए इस्तेमाल की गई नकारात्मक शब्दावली के लिए प्रदेश की मत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि इस तरह की गलती को करने वाले के व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Open in App

मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद प्रदेश की सरकार हरकत में आ गई है। दरअसल, मध्य प्रदेश के कक्षा 10 के मॉडल पेपर में महात्मा गांधी के लिए नकारात्मक शब्दावली का इस्तेमाल किया गया था, जिस पर प्रदेश सरकार ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, महात्मा गांधी के लिए इस्तेमाल की गई नकारात्मक शब्दावली के लिए प्रदेश की मत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि इस तरह की गलती को करने वाले के व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने 10वीं के विद्यार्थियों के लिए मॉडल पेपर तैयार करवाए हैं। यह पेपर खासकर उन विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर कक्षाओं में पढ़ाए जा रहे हैं जो कमजोर हैं। इसके जरिए वे बोर्ड परीक्षा पास कर सकें। इन्हीं मॉडल पेपर में महात्मा गांधी के लिए कुबुध्दि शब्द का इस्तेमाल किया गया है।  वहीं, मामला सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि यह गलती से छप गया है। हालांकि, प्रदेश सरकार ने इस गलती को गंभीरता से लिया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम