लाइव न्यूज़ :

मप्र भाजपा की कार्यकारिणी समिति की 24 जून को होगी बैठक

By भाषा | Updated: June 23, 2021 21:10 IST

Open in App

भोपाल, 23 जून भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी समिति की बैठक का बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया जाएगा। बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति और अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किए जाएगा।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने पत्रकारों बुधवार को बताया, ‘‘ प्रदेश कार्यकारिणी की दिन भर चलने वाली बैठक का पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।’’

उन्होंने बताया कि बैठक में चार सत्र होगें जिनमे वर्तमान राजनीतिक स्थिति और कोरोना वायरस के दौरान राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यो पर चर्चा की जाएगी। उनके अनुसार बैठक में हाल ही में दिवंगत हुए भाजपा नेताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

रावत ने कहा कि बैठक के दो सत्रों में भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, फग्गन सिंह कुलस्ते, नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान, प्रहलाद पटेल, भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी वर्चुअल माध्यम से शामिल होगें।

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा कार्यकारिणी बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

रावत ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य अपने अपने जिला कार्यालयों से वीडियो लिंक के माध्यम से बैठक में भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी