जानिए क्यों कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष हो सकते हैं मोतीलाल वोरा!

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 3, 2019 04:44 PM2019-07-03T16:44:09+5:302019-07-03T16:44:09+5:30

आपको बता दें कि मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के गवर्नर भी रहे हैं। उन्हें UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी का बेहद करीबी माना जाता है। वह पार्टी के सभी बड़े फैसलों में शामिल रहे हैं। राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा फिलहाल कांग्रेस पार्टी के महासचिव (प्रशासन) के पद पर हैं।

Moti Lal Vora can be the interim president of Congress, till the appointment of a new President! | जानिए क्यों कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष हो सकते हैं मोतीलाल वोरा!

2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपना प्रोफाइल भी अपडेट कर दिया।

Highlightsराहुल गांधी ने बुधवार दोपहर बाद 4 पन्ने की चिट्ठी ट्वीट कर कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा की।आपको बता दें कि कांग्रेस के पार्टी नियम के मुताबिक अध्यक्ष के इस्तीफा देने के बाद सबसे वरिष्ठ नेता को अंतरिम अध्यक्ष बनाया जाता है।

आखिरकार कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैं एक कांग्रेसजन के तौर पर पैदा हुआ, यह पार्टी हमेशा मेरे साथ रही है और यह मेरी रगो में है एवं हमेशा रहेगी। राहुल गांधी ने कहा कि मैं सुझाव देता हूं कि नया कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए एक समूह गठित किया जाए।

राहुल गांधी ने लंबे वक्त तक अपने इस्तीफे की बात पर अड़े रहने के बाद अंतत: इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद शुरू हुई खींचतान के बीच कांग्रेस ने मोतीलाल वोहरा को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। एक अंग्रेजी चैनल के सूत्रों के मुताबिक जब तक नए सदस्य के नाम पर सहमति नहीं बनती तब तक मोतीलाल वोहरा कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष होंगे।

राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस के अंतिरम अध्यक्ष का पद मोतीलाल वोरा संभाल सकते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता होने के नाते उन्हें ये पद मिल सकता है। कांग्रेस पार्टी के संविधान के मुताबिक कांग्रेस पार्टी का सबसे वरिष्ठतम व्यक्ति अंतरिम अध्यक्ष की भूमिका निभा सकता है। मोतीलाल वोरा कांग्रेस के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं। अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद मोती लाल वोरा कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुला सकते हैं। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद ही कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है।


कांग्रेस के संविधान के अनुसार, कांग्रेस महासचिव भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुला सकता है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि पार्टी के सबसे वरिष्ठ सदस्य मोतीलाल वोरा बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं. उन्हीं पर नए कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनने की जिम्मेदारी होगी.

हालांकि इस संबंध में जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा से बातचीत की गई तो उन्होंने इस मामले पर अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है, पार्टी ने उनसे इस संबंध में बातचीत नहीं की है। कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने राहुल गांधी ने इस्तीफा देने की बात कही थी, लेकिन वर्किंग कमेटी की बैठक में सब लोगों ने अनुरोध किया था कि यह इस्तीफा मंजूर नहीं है।

कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 2017 में वे अध्यक्ष बने हैं, तब से हर प्रदेश में कांग्रेस मजबूत हुई है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कांग्रेस को राहुल गांधी की जरूरत है, वे पार्टी को आगे ले जा सकते हैं।

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गांधी परिवार के बेहद करीबी मोती लाल वोरा को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक वोरा यह पदभार संभालेंगे।

आपको बता दें कि मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के गवर्नर भी रहे हैं। उन्हें UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी का बेहद करीबी माना जाता है। वह पार्टी के सभी बड़े फैसलों में शामिल रहे हैं। राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा फिलहाल कांग्रेस पार्टी के महासचिव (प्रशासन) के पद पर हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार दोपहर बाद 4 पन्ने की चिट्ठी ट्वीट कर कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा की। 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपना प्रोफाइल भी अपडेट कर दिया, जिसमें उन्होंने खुद को अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदस्य और सांसद बताया है।

पत्र में राहुल ने लिखा है कि उन्हें नया अध्यक्ष नामित करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वह नए अध्यक्ष का नाम नहीं सुझाएंगे। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस कार्यसमिति को जल्द से जल्द एक बैठक बुलानी चाहिए और नए पार्टी अध्यक्ष पर फैसला करना चाहिए।’

आपको बता दें कि कांग्रेस के पार्टी नियम के मुताबिक अध्यक्ष के इस्तीफा देने के बाद सबसे वरिष्ठ नेता को अंतरिम अध्यक्ष बनाया जाता है। ऐसे में मोती लाल वोरा को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। 

 

 

Web Title: Moti Lal Vora can be the interim president of Congress, till the appointment of a new President!

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे