लाइव न्यूज़ :

रोहित वेमुला और पायल ताडवी की मां ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, कैंपस में होने वाले जातिगत भेदभाव को खत्म करने की मांग रखी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2019 21:01 IST

पायल ताडवी की मां अबेदा सलीम ताडवी और रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने अपनी याचिका में यूजीसी 2012 के रेगुलेशन का कड़ाई से पालन किये जाने की मांग की है जिसमें इस तरह के जातिगत भेदभाव पर प्रतिबंध है।

Open in App
ठळक मुद्देपायल ताडवी अनुसूचित जनजाति से थी। पायल ने सुसाइड नोट में कॉलेज की ही 3 सीनियर छात्रों पर जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। तीनों आरोपी डॉक्टर हेमा आहुजा, भक्ति मेहर और अंकिता खंडलेवाल थी।

साल 2016 में सुसाइड करने वाले हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पीएचडी छात्र रोहित वेमुला की मां और जातिगत टिप्पणी के तंग आकर आत्महत्या करने वाली छात्रा पायल ताडवी मां ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर कैंपस में होने वाले जातिगत भेदभाव को खत्म करने की मांग की है।

पायल ताडवी की मां अबेदा सलीम ताडवी और रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने अपनी याचिका में यूजीसी 2012 के रेगुलेशन का कड़ाई से पालन किये जाने की मांग की है जिसमें इस तरह के जातिगत भेदभाव पर प्रतिबंध है।

पायल ताडवी अनुसूचित जनजाति से थी जिन्होंने अपने सुसाइड नोट में कॉलेज की ही 3 सीनियर छात्रों पर जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। प्रताड़ित करने वाली तीनों आरोपी डॉक्टर हेमा आहुजा, भक्ति मेहर और अंकिता खंडलेवाल को 29 मई को गिरफ्तार किया गया था। 

वहीं तीन साल पहले हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल रिसर्च स्कॉलर रोहित वेमुला का मृत शरीर मिला था। विश्वविद्लाय प्रशासन ने आंबेडकर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के नेताओं पर कार्रवाई की और उन्हें हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया था। रोहित वेमुला उनमें ही एक थे। हॉस्टल खाली करके ये छात्र विश्वविद्लाय के चौराहे पर खुले में रहने लगे। इसे उन्होंने वेलीवाडा या दलित बस्ती का नाम दिया। यहीं रहने के दौरान एक दिन रोहित वेमुला हॉस्टल के कमरे में गए और कुछ समय बाद वहां उनकी लाश टंगी मिली।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया