बलिया में मां बेटी की हत्या
By भाषा | Published: November 27, 2020 07:31 PM2020-11-27T19:31:39+5:302020-11-27T19:31:39+5:30
बलिया (उत्तर प्रदेश), 27 नवंबर जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली ग्राम में शुक्रवार को एक महिला और उसकी पुत्री की कथित रूप से हत्या कर दी गयी।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि सूरजावती देवी (55) और उसकी बेटी रानी (22) का शव शुक्रवार को उनके घर से मिला। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं के सिर पर चोट के निशान हैं, जिससे प्रतीत होता है कि हत्या किसी पहचान वाले व्यक्ति ने की है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।