लाइव न्यूज़ :

बेटे की मौत के सदमे को सहन नहीं कर पाई मां, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 16, 2023 11:59 IST

इस बार कश्मीर में भयानक सर्दी लोगों पर भारी पड़ रही है। डाक्टरों ने लोगों को सर्दी से बचाव करने तथा आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने को कहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देबांडीपोरा के कोनन इलाके में रविवार रात एक महिला के बेटे को दिल का दौरा पड़ने के बमुश्किल एक घंटे बाद मौत हो गई।बांडीपोरा के कोनन गांव निवासी गुलाम कादिर भट के पुत्र मोहम्मद शाबान नाम के 50 वर्षीय व्यक्ति को रविवार रात को दिल का दौरा पड़ा। बाद में उन्हें बांडीपोरा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जम्मू: नियति सच में इतनी क्रूर हो सकती है कोई सोच भी नहीं सकता। बेटे की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत को मां सहन नहीं कर पाई तो एक घंटे के बाद उसने भी प्राण त्याग दिए। उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले में कुछ घंटों के अंतराल में अपने परिवार के दो सदस्यों की मौत देखने वाले एक परिवार में निराशा का माहौल है। कश्मीर में पिछले 36 घंटों में 8 लोगों की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौतों के बाद हड़कंप भी मचा हुआ है।

बांडीपोरा के कोनन इलाके में रविवार रात एक महिला के बेटे को दिल का दौरा पड़ने के बमुश्किल एक घंटे बाद मौत हो गई। मिलने वाली खबरें कहती हैं कि बांडीपोरा के कोनन गांव निवासी गुलाम कादिर भट के पुत्र मोहम्मद शाबान नाम के 50 वर्षीय व्यक्ति को रविवार रात को दिल का दौरा पड़ा। बाद में उन्हें बांडीपोरा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जब शाबान का शव घर पहुंचा, तो उसकी मां की पहचान बोखती बेगम के रूप में हुई, मृतक की मां को भारी कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिसके बाद उसे भी डीएच बांडीपोरा में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उसे भी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। दरअसल इस बार कश्मीर में भयानक सर्दी लोगों पर भारी पड़ रही है। डाक्टरों ने लोगों को सर्दी से बचाव करने तथा आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने को कहा है। 

जानकारी के लिए यही कारण है कि पिछले 36 घंटों के दौरान कश्मीर घाटी में कार्डियक अरेस्ट से कम से कम आठ लोगों की मौत की सूचना मिली है। इससे पहले रविवार को दक्षिण कश्मीर जिले में एक महिला और एक सरकारी शिक्षक सहित दो की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। चेरसू अवंतीपोरा में एक युवती की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

शनिवार को अनंतनाग के ऐशमुकम के रहने वाले नजीर अहमद शाह की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। शनिवार को ही पुलवामा के पुचल इलाके में दिल का दौरा पड़ने से एक और 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले में शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। शोपियां के सुगन इलाके में शनिवार को 12वीं के एक छात्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरहार्ट अटैक (दिल का दौरा)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम