लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक एक हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा, डेढ़ लाख कार्यकर्ता चंदा जमा कर रहे हैं

By अनुराग आनंद | Updated: February 12, 2021 07:29 IST

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय का कहना है कि हर रोज देशभर से मंदिर निर्माण के लिए चंदा आ रहा है, ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि कितना राशी जमा हो चुका है। लेकिन, कूपन के माध्यम से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 1000 करोड़ रुपये रामलला के अकाउंट में आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे15 जनवरी से शुरू हुए समर्पण निधि कार्यक्रम के तहत लगभग 1000 करोड़ रुपए तीनों बैंक अकाउंट में आने का दावा किया जा रहा है। चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश से लोगों का सहयोग मिल रहा है।

अयोध्याअयोध्या में राम मंदिर निर्माण के वास्ते चंदा एकत्र करने के लिए पिछले महीने शुरू हुए अभियान में अब तक एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि इकट्ठा हो चुकी है। मंदिर निर्माण का कामकाज देखने वाले न्यास के एक सदस्य ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के सचिव चंपत राय ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़ कर चंदा दिया है। उन्होंने कहा कि तीन बैंकों में न्यास के खातों में अब तक एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा हो चुकी है।

लगभग डेढ़ लाख कार्यकर्ता राम मंदिर के लिए चंदा एकत्र कर रहे हैं-

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के लगभग डेढ़ लाख कार्यकर्ता राम मंदिर के लिए चंदा एकत्र कर रहे हैं। राम मंदिर न्यास ने इस कार्य के लिए भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में खाते खोले हैं।  

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 27 दिनों मे 1000 करोड़ रुपये इकट्ठे हो चुके हैं। ये जानकारी अयोध्या में कार्यशाला का निरीक्षण कर रहे महामंत्री चंपत राय ने दी। उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश से लोगों का सहयोग मिल रहा है।

यह राशि रामलला के तीनों बैंक अकाउंट में जमा हुई है-

बता दें कि यह राशि रामलला के तीनों बैंक अकाउंट में जमा हुई है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा, “15 जनवरी से शुरू हुए समर्पण निधि कार्यक्रम के तहत लगभग 1000 करोड़ रुपए तीनों बैंक अकाउंट में आ चुके हैं।” 

चंपत राय ने कहा कि प्रतिदिन आंकड़ों में परिवर्तन होने की वजह से समर्पण निधि राशि के संग्रह की सही राशि नहीं बताई जा सकती। इसको लेकर उन्होंने बताया कि अभी तक इस विषय में बैंक से जानकारी हासिल नहीं की। लेकिन चेक और कूपन के माध्यम से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 1000 करोड़ रुपये रामलला के अकाउंट में आ चुके हैं।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याबैंक ऑफ बड़ौदा(बीओबी)भारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?