लाइव न्यूज़ :

भारत में गंभीर वायु प्रदूषण की वजह से पिछले साल एक लाख से अधिक शिशुओं की हुई मौत, जानें रिपोर्ट में हैरान करने वाली बातें

By अनुराग आनंद | Updated: October 21, 2020 14:35 IST

स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर 2020 के इस रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदूषण के कारण बच्चों को मां के पेट में ही तकलीफ होना शुरू हो जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देइस रिपोर्ट की मानें तो हर साल 1 लाख से अधिक शिशुओं की गंभीर वायु प्रदूषण की वजह से मौत होती है।साल 2019 में भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल समेत दक्षिण एशियाई देश पीएम-2.5 के स्तर के मामले में शीर्ष 10 पर रहे हैं।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई शहरों में एक बार फिर से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। वायु प्रदूषण को लेकर एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर 2020 रिपोर्ट में बताया गया है कि 2019 में भारत में करीब 1.16 लाख बच्चों की मौत गंभीर वायु प्रदूषण की वजह से हुई है। 

इस रिपोर्ट में सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि अधिकांश शिशुओं की मौत जन्म लेने के माह भर के अंदर वायु प्रदूषण की वजह से हो जा रही है। इसके अलावा, रिपोर्ट की मानें तो प्रदूषण के कारण बच्चों को मां के पेट में ही तकलीफ होना शुरू हो जाती है। जन्म लेने के बाद गंभीर प्रदूषण का सामना ये बच्चे नहीं कर पाते हैं और इनकी मौत हो जाती है।  

स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर 2020 रिपोर्ट ने मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी कर बताया है कि देश में भारी संख्या में नवजात व शिशुओं की मौत वायु प्रदूषण की वजह से हो रही है। इस रिपोर्ट की मानें तो हर साल 16.70 लाख शिशुओं की मौत होती है, जिसमें से एक बड़ा हिस्सा प्रदूषण के कारण होने वाली मौतों का है, जोकि बेहद दुखद है।  

रिपोर्ट के अनुसार साल 2019 में इंडिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल समेत दक्षिण एशियाई देश पीएम-2.5 के स्तर के मामले में शीर्ष 10 पर रहे हैं। घरेलू प्रदूषण भले ही बीते सालों में कम हुआ है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार बाह्य प्रदूषण के कारक पीएम 2.5 में वृद्धि हुई है। 

इसके साथ ही रिपोर्ट में इस बात का बी उल्लेख है दो तरह के प्रदूषण मुख्यतौर पर होते हैं। एक घरेलू प्रदूषण व दूसरा वायु में मौजूद छोटे कण पीएम 2.5 की मात्रा बढ़ने की वजह से होती है। पिछले कुछ सालों में पीएम 2.5 की मात्रा बढ़ने से बड़ी संख्या में नवजातों की मौत हो रही है।

टॅग्स :वायु प्रदूषणइंडियापाकिस्तानchild
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे