राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीकों की 97.79 करोड़ से अधिक खुराकें दी गयीं

By भाषा | Published: October 13, 2021 10:53 AM2021-10-13T10:53:35+5:302021-10-13T10:53:35+5:30

More than 97.79 crore doses of anti-COVID-19 vaccines given to states, union territories | राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीकों की 97.79 करोड़ से अधिक खुराकें दी गयीं

राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीकों की 97.79 करोड़ से अधिक खुराकें दी गयीं

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि केन्द्र ने अभी तक राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीकों की 97.79 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई है।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के पास अभी 8.43 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध हैं, जिसका वे इस्तेमाल कर सकते हैं।

उसने कहा कि टीकों की उपलब्धता बढ़ने से टीकाकरण अभियान में तेजी आई है। राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को टीकों की उपलब्धता का पहले से पता चलने से वे बेहतर योजना बना सकते हैं तथा टीकों की आपूर्ति श्रंखला भी व्यवस्थित रहती है।

मंत्रालय ने कहा कि निशुल्क और सीधी खरीद श्रेणी के तहत अभी तक राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीकों की 97.79 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई गई है।

मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में टीके उपलब्ध कराकर केन्द्र उनका समर्थन करता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: More than 97.79 crore doses of anti-COVID-19 vaccines given to states, union territories

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे