लाइव न्यूज़ :

दो वर्ष में 800 से अधिक हिंदुओं, 35 मुसलमानों ने धर्म परिवर्तन की अनुमति मांगी: रूपाणी

By भाषा | Updated: July 2, 2019 15:44 IST

गुजरात विधानसभा का बजट सत्र यहां मंगलवार को प्रश्नकाल से आरंभ हुआ। कांग्रेस के विधायकों ने गृह विभाग से धर्म परिवर्तन के लिए आवेदन देने वाले लोगों की पिछले दो साल (31 मई 2019 तक) की जानकारी मांगी थी। उसी के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह सूचना दी।

Open in App

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने विधानसभा को मंगलवार को बताया कि राज्य में पिछले दो साल में 863 हिंदुओं और 35 मुसलमानों समेत 911 लोगों ने अपने धर्मांतरण के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी है। राज्य के गृह मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले रूपाणी ने लिखित उत्तर में बताया कि 911 में से 689 लोगों को अनुमति दी गई है।

गुजरात विधानसभा का बजट सत्र यहां मंगलवार को प्रश्नकाल से आरंभ हुआ। कांग्रेस के विधायकों ने गृह विभाग से धर्म परिवर्तन के लिए आवेदन देने वाले लोगों की पिछले दो साल (31 मई 2019 तक) की जानकारी मांगी थी। उसी के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह सूचना दी।

रूपाणी ने बताया कि 911 आवेदन पत्रों में से हिंदुओं के 863 , मुसलमानों के 35, इसाइयों के 11, खोजा का एक और बौद्ध का एक आवेदन मिला है। उन्होंने बताया कि धर्म परिवर्तन की अनुमति मांगने वाले हिंदुओं में सर्वाधिक संख्या सूरत जिले (474) के लोगों की है। इसके बाद जूनागढ़ (152) और आणंद (61) के हिंदुओं ने आवेदन किया है।

गुजरात धार्मिक स्वतंत्रता कानून के अनुसार यदि कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो उसे इसके लिए सरकारी प्राधिकारियों से अनुमति लेना अनिवार्य है। जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए यह कानून 2008 में लागू किया गया था। 

टॅग्स :विजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAhmedabad plane crash: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को 21 तोपों की सलामी दी गई,, अमित शाह अंतिम संस्कार में हुए शामिल | Watch

भारतAhmedabad Plane Crash: भीषण दुर्घटना में 270 लोगों की मौत, 4 दिन बाद, डीएनए मिलान में 87 मृतकों की पहचान

भारतएअर इंडिया विमान हादसाः विजय रूपाणी के परिजनों से मिले पीएम मोदी, एक्स पर तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

भारतअहमदाबाद विमान हादसा: 1206 को अपना भाग्यशाली अंक मानते थे पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी?, 12 जून (12/06) अंतिम यात्रा की तारीख!

भारतVijay Rupani Dies: केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि गुजरात के पूर्व सीएम का अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हुआ निधन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह