जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 7700 से अधिक बंकर बनकर तैयार हो गये

By भाषा | Published: November 3, 2020 09:47 PM2020-11-03T21:47:44+5:302020-11-03T21:47:44+5:30

More than 7700 bunkers on the Line of Control and International Border in Jammu Division are ready | जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 7700 से अधिक बंकर बनकर तैयार हो गये

जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 7700 से अधिक बंकर बनकर तैयार हो गये

जम्मू, तीन नवंबर जम्मू कश्मीर सरकार ने जम्मू क्षेत्र के पांच जिलों में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास 7,777 बंकरों का निर्माण पूरा कर लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जम्मू के संभागीय आयुक्त संजय वर्मा को जम्मू संभाग में सीमावर्ती क्षेत्रों में निजी एवं सामुदायिक बंकरों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा के लिए वीडियो कांफ्रेंस से हुई एक बैठक में सीमावर्ती जिलों के उपायुक्तों ने यह बात बतायी।

दिसंबर, 2017 में केंद्र ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलाबारी के मद्देनजर सीमावर्ती बाशिंदों के वास्ते 14,460 निजी एवं सामुदायिक बंकरों (के निर्माण) को मंजूरी दी थी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ जम्मू संभाग में अबतक कुल 7777 बंकर बनकर तैयार हो गये हैं जिनमें 6,839 निजी बंकर और 938 सामुदायिक बंकर हैं। 334 अन्य बंकरों का निर्माण कार्य चल रहा है और वे निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं।

Web Title: More than 7700 bunkers on the Line of Control and International Border in Jammu Division are ready

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे