लाइव न्यूज़ :

राज्यों को अभी तक 63.09 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की आपूर्ति की गई : केंद्र

By भाषा | Updated: August 30, 2021 15:48 IST

Open in App

केंद्र सरकार ने अभी तक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क तथा राज्यों द्वारा सीधे खरीदे जाने की श्रेणी के तहत 63.09 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की खुराक की आपूर्ति की है। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। इसने बताया कि टीके की 21.76 लाख (21,76,930) से अधिक खुराक भेजे जाने की तैयारी है। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों के पास अब भी 4.87 करोड़ शेष एवं बिना इस्तेमाल की कोविड-19 टीके की खुराक बची हुई है। इसने कहा कि केंद्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रालय ने कहा कि अधिक टीके की उपलब्धता, राज्यों को बेहतर टीका आपूर्ति के माध्यम से टीकाकरण की गति को तेज किया गया है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र सरकार राज्यों को कोविड-19 का नि:शुल्क टीका मुहैया करा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAtal Pension Yojana: केंद्र सरकार ने 2031 तक बढ़ाई अटल पेंशन योजना की, जानें कैसे और किसे मिलेगा इसका लाभ

भारतPension New Rule: पेंशन विभाग का आया नया नियम, अब इन सभी सदस्यों का ब्योरा देना होगा अनिवार्य

कारोबारNew Family Pension Rules: सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, फैमिली पेंशन नियमों में बदलाव, 30 नवंबर से पहले ये काम कर लें

भारतकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए कैसे फायदेमंद है VRS, सरकार की नई गाइडलाइन की ये है बड़ी बातें

भारतलद्दाख को लेकर केंद्र को एक और झटका, करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने बातचीत से मुंह मोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'