लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना महामारी से अब तक 36 लाख से अधिक लोग पूरी तरह से हुए ठीक

By भाषा | Updated: September 12, 2020 14:13 IST

देश में महामारी से जान गंवाने वालों में से 69 प्रतिशत पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और दिल्ली से हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देदेश में बीते 24 घंटों में 1201 मरीजों की मौत हुई है जिनमें से शुक्रवार को 442 मौत के साथ महाराष्ट्र का हिस्सा 36 प्रतिशत था।कर्नाटक में कोरोना संक्रमण से बीते 24 घंटे के दौरान 130 मरीजों की जान गई। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी संक्रमण के नौ-नौ हजार से ज्यादा मामले बीते 24 घंटे में सामने आए हैं।

नयी दिल्लीदेश में कोविड-19 से एक दिन में रिकॉर्ड 81,533 लोगों के ठीक होने के साथ ही देश में इस महामारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या अब बढ़कर 36,24,196 हो गई है। ठीक होने वाले मरीजों में से 60 प्रतिशत महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत पांच राज्यों से आते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोविड-19 से मृत्युदर और घटकर 1.66 प्रतिशत हो गई है जबकि इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की दर बढ़कर 77.77 प्रतिशत पहुंच गई है। मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि ठीक होने वाले कुल मरीजों में से 60 प्रतिशत पांच राज्यों- महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश से हैं।

मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों में से 14 हजार से ज्यादा महाराष्ट्र से और 12 हजार से ज्यादा कर्नाटक से हैं। इसके साथ ही पांच राज्यों से ही संक्रमण के कुल मामलों के 60 प्रतिशत मामले भी सामने आए हैं। ये पांच राज्य- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं। मंत्रालय ने कहा, “इन राज्यों में ही बीते 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 81,533 मरीज ठीक हुए हैं।” देश में बीते 24 घंटों में सामने आए 97570 नए मामलों में से महाराष्ट्र में 24 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी संक्रमण के नौ-नौ हजार से ज्यादा मामले बीते 24 घंटे में सामने आए हैं।

देश में बीते 24 घंटों में 1201 मरीजों की मौत हुई है जिनमें से शुक्रवार को 442 मौत के साथ महाराष्ट्र का हिस्सा 36 प्रतिशत था। कर्नाटक में इस दौरान 130 मरीजों की जान गई। देश में महामारी से जान गंवाने वालों में से 69 प्रतिशत पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और दिल्ली- से हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाकोविड-19 इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी