भारत में कोविड-19 टीके की 27.62 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Published: June 19, 2021 10:14 PM2021-06-19T22:14:35+5:302021-06-19T22:14:35+5:30

More than 27.62 crore doses of Kovid-19 vaccine have been given in India: Health Ministry | भारत में कोविड-19 टीके की 27.62 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है : स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत में कोविड-19 टीके की 27.62 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है : स्वास्थ्य मंत्रालय

नयी दिल्ली, 19 जून भारत में अब तक कोविड-19 टीके की 27.62 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। इसमें शनिवार को दी गई 33,72,742 खुराक भी शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शनिवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को टीके की 20,49,101 पहली खुराक दी गई, जबकि 78,394 दूसरी खुराक दी गई।

टीकाकरण अभियान का का तीसरा चरण शुरू होने के बाद से देश के 37 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 5,39,11,586 लोगों को पहली खुराक दी गई और कुल 12,23,196 को दूसरी खुराक दी गई है।

असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई है।

शाम सात बजे संकलित की गई अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में कुल 27,62,55,304 खुराक दी गई।

टीकाकरण अभियान के 155 वें दिन शनिवार को कुल 33,72,742 खुराक दी गई। कुल 29,00,953 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई, जबकि 4,71,789 को दूसरी खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: More than 27.62 crore doses of Kovid-19 vaccine have been given in India: Health Ministry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे