लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 टीके की 24.93 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है: सरकार

By भाषा | Updated: June 11, 2021 21:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में अभी तक दी गई कोविड-19 रोधी टीके की खुराकों की कुल संख्या बढ़कर 24.93 करोड़ से अधिक हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को 18-44 आयु वर्ग के 19,49,902 लाभार्थियों को पहली खुराक जबकि इस आयु वर्ग के 72,279 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

देशभर में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 18-44 आयु वर्ग के कुल मिलाकर, 3,79,67,237 लोगों ने पहली खुराक और 5,58,862 लोगों ने दूसरी खुराक दी गई है।

मंत्रालय ने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में से प्रत्येक ने 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी है।

शाम सात बजे संकलित एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, देश में दी गई कोविड-19 टीके की खुराक की कुल संख्या 24,93,16,572 तक पहुंच गई है।

इस संख्या में 1,00,34,573 स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है, 69,44,682 एचसीडब्ल्यू जिन्होंने दूसरी खुराक ली है, अग्रिम मोर्चे के 1,66,29,408 कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) जिन्होंने पहली खुराक प्राप्त की है, 88,08,261 एफएलडब्ल्यू जिन्होंने दूसरी खुराक ली है। वहीं 18-44 आयु वर्ग के 3,79,67,237 और 5,58,862 व्यक्तियों ने क्रमशः पहली और दूसरी खुराक ली है।

इसके अलावा, 45-60 आयु वर्ग के 7,46,36,068 और 1,18,25,194 लाभार्थियों को क्रमशः पहली और दूसरी खुराक दी गई है जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु के 6,21,62,987 और 1,97,49,300 लाभार्थियों को क्रमशः पहली और दूसरी खुराक दी गई है।

मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 147वें दिन (11 जून) को टीक की कुल 31,50,368 खुराक दी गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी