लाइव न्यूज़ :

हावड़ा के एक बाजार में आग लगने से 100 से अधिक दुकानें जलकर खाक; ईद में व्यापारियों ने अधिक माल स्टाक किया था, लाखों का नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2023 14:31 IST

 एक अधिकारी ने कहा कि आग उलूबेरिया थाना क्षेत्र के छंगेल के लुडलो बाजार में आधी रात के आसपास लगी थी।  आग तेजी से फैल गई जिसमें 100 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देआग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।अधिकारियों ने कहा कि आग से हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा है।व्यापारियों ने कहा कि ईद के कारण माल का स्टॉक किया था और आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

हावड़ाः पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक बाजार में भीषण आग लगने से 100 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। व्यापारियों को कहना है कि लाखों रुपए का नुकसान हुआ है क्योंकि ईद के मद्देनजर अधिक माल का स्टॉक किया हुआ था।

 एक अधिकारी ने कहा कि आग उलूबेरिया थाना क्षेत्र के छंगेल के लुडलो बाजार में आधी रात के आसपास लगी थी।  आग तेजी से फैल गई जिसमें 100 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

अधिकारी ने कहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। जांच के बाद ही आग लगने के कारण का पता चल पाएगा। घटना के कारण हुए नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। कारोबारियों ने बताया कि उन्होंने हाल ही में ईद के कारण बिक्री में वृद्धि की उम्मीद में दुकानों में काफी माल डाला था। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील