लाइव न्यूज़ :

बाढ़ जैसे हालात से जूझ रहे बेंगलुरु में और होगी बारिश, मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने लोगों की बढ़ाई चिंता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2022 12:46 IST

बाढ़ग्रस्त इलाकों तथा अपार्टमेंट के कुछ निवासी नुकसान का आकलन करने तथा साफ-सफाई के लिए अपने घर लौट रहे हैं। ये लोग पहले सुरक्षित स्थानों की तलाश में अपने रिश्तेदारों या दोस्तों के घर या होटलों में चले गए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे बुरी तरह प्रभावित कुछ इलाकों में अब भी बत्ती गुल है और पेयजल की व्यवस्था भी नहीं है।जलभराव से प्रभावित शहर के ज्यादातर हिस्सों में पानी की निकासी की गयी है।

बेंगलुरु: बाढ़ जैसे हालात से जूझ रहे बेंगलुरु में और बारिश का पूर्वानुमान है। गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। दिनचर्या में लौटने की तैयारी कर रहे है लोगों को हल्की बूंदाबांदी ने चिंता में डाल दिया है। क्योंकि एक दिन पहले बारिश से थोड़ी राहत मिली और जलमग्न इलाकों में पानी का स्तर धीरे-धीरे कम होना शुरू हुआ है। जो इलाके और अपार्टमेंट डूब गए हैं, वहां निवासी जल निकासी और अपने मकानों तथा भूतल से कीचड़ साफ करने की कोशिशें कर रहे हैं। बुरी तरह प्रभावित कुछ इलाकों में अब भी बत्ती गुल है और पेयजल की व्यवस्था भी नहीं है।

धीरे-धीरे घर लौट रहे प्रभावित लोग

हालांकि, अधिकारी बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिशों में जुटे हैं। जलभराव से प्रभावित शहर के ज्यादातर हिस्सों में पानी की निकासी की गयी है, जिससे यातायात की आवाजाही बहाल हो गयी है। आउटर रिंग रोड तथा मरथाहल्ली और नजदीकी इलाकों में कुछ रास्तों पर अब भी जलभराव के कारण दिक्कतें आ रही है। बाढ़ग्रस्त इलाकों तथा अपार्टमेंट के कुछ निवासी नुकसान का आकलन करने तथा साफ-सफाई के लिए अपने घर लौट रहे हैं। ये लोग पहले सुरक्षित स्थानों की तलाश में अपने रिश्तेदारों या दोस्तों के घर या होटलों में चले गए थे।

बिजली कटौती भी जारी है...

येमालुर के समीप एक इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘हालात में धीरे-धीरे सुधार होने पर मैं, अपना घर देखने और सफाई करने के लिए गया लेकिन बाकी बचा पानी निकालने के लिए पम्प की कमी लग रही है क्योंकि अभी उनकी बहुत मांग है। बिजली कटौती भी जारी है...उम्मीद करते हैं कि और भारी बारिश न हो।’’ मरथाहल्ली में एक अपार्टमेंट में रहने वाले एक अन्य निवासी ने ऐसी ही समस्या साझा करते हुए कहा कि और बारिश न हो वरना समस्या और बढ़ जाएगी।

अपार्टमेंट के ज्यादार जनरेटर और बिजली के बैक-अप उपकरण खराब हो गए हैं क्योंकि भूतल में बाढ़ का पानी घुस गया था। बेंगलुरु में मौसम विज्ञान कार्यालय ने शहर में अगले 48 घंटों के लिए गुरुवार को सुबह अपने पूर्वानुमान में कहा कि हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने की प्रबल संभावना है। 

टॅग्स :बेंगलुरुभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए