लाइव न्यूज़ :

मुरादाबाद में पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार! एसएसपी ने पूरी चौकी को किया लाइन हाजिर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2021 08:06 IST

मुरादाबाद पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें इन दिनों चर्चा में हैं। ताजा मामला मंगलवार का है जब एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भ्रष्टाचार संबंधी आरोपी के बीच पूरी पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देएसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सिविल लाइंस थाना की पूरी पुलिस चौकी को लाइन हाजिर किया गोपनीय शिकायतों और जांच के बाद एक दारोगा, एक हेड कांस्टेबल समेत पांच सिपाही लाइन हाजिर

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतों के बीच मंगलवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बड़ी कार्रवाई की। एसएसपी ने सिविल लाइंस थाना की पूरी पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया। बताया जाता है कि इस चौकी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाने का काम किया जाता है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में एसएसपी को कुछ गोपनीय शिकायतें मिली थी। इसके बाद एसएसपी ने मंगलवार देर रात जांच के बाद एक दारोगा, एक हेड कांस्टेबल समेत पांच सिपाहियों को लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आदर्श कालोनी में नशे का अवैध कारोबार होता है। यहां कच्ची शराब की भट्ठियों के साथ ही स्मैक और गांजे की भी खुलेआम तस्करी होती थी। इन सबके बावजूद पुलिस और आबकारी विभाग छापेमारी की कार्रवाई करके खानापूर्ति भर करते हैं।

मुरादाबाद में स्मैक तस्कर के घर दरोगा के ठुकमे की भी चर्चा

इस बीच मुरादाबाद में कच्ची शराब और स्मैक तस्करी के आरोपी के फकीरपुरा में घर पर आयोजित एक कार्यक्रम में तत्कालीन चौकी इंचार्ज के डांस का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस मकहमे में हलचल है।

वीडियो में नजर आ रहे दरोगा अभिषेक गुप्ता का ट्रांसफर कुशीनगर हो चुका है। उनके जाने के बाद ये वीडियो सामने आया है। वीडियो चार जून की रात का बताया जा रहा है। दरअसल दरोगा अभिषेक फकीरपुरा में हिस्ट्रीशीटर और तस्कर अरुण के घर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

बता दें कि सिविल लाइंस थाने के हिस्ट्रीशीटर अरुण को एसओजी ने स्मैक की तस्करी में पकड़ा था। उस समय अभिषेक गुप्ता ही चौकी प्रभारी थे और इस मामले में केस उन्होंने दर्ज कियया था। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आरोपी जेल से बाहर आ गया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos