झमाझम बारिश के साथ दिल्ली पहुंचा मानसून, राजधानी में झुलसा देने वाली गर्मी से राहत

By विनीत कुमार | Updated: July 13, 2021 09:06 IST2021-07-13T08:54:40+5:302021-07-13T09:06:45+5:30

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दिल्ली और आसपास के शहरों में दस्तक दे दी है। दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार सुबह भारी बारिश हुई। गुरुग्राम में भी बारिश की खबरें हैं।

Monsoon arrives in Delhi, heavy rain occours in various parts of capital | झमाझम बारिश के साथ दिल्ली पहुंचा मानसून, राजधानी में झुलसा देने वाली गर्मी से राहत

दिल्ली पहुंचा मानसून

Highlightsदिल्ली और आसपास के शहरों में पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, गर्मी से राहतदिल्ली में मंगलवार सुबह से कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गईइससे पहले सोमवार तक मानसून राजस्थान के जैसलमेर और गंगानगर तक पहुंचा था

पिछले कई दिनों से झुलसा देने वाली गर्मी झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मंगलवार की सुबह सुहानी रही। दिल्ली-एनसीआर में सुबह कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने दिल्ली में दस्तक दे दी है। बारिश और ठंड हवाओं से लोगों को भी भीषण गर्मी से राहत मिली है।

वहीं, एम्स सहित कई और इलाकों में जलजमाव की भी बात सामने आई है। इससे पहले सोमवार तक दक्षिणी पश्चिम मानसून राजस्थान के जैसलमेर और गंगानगर तक पहुंचा था लेकिन दिल्ली और हरियाणा के इलाकों को इसका इंतजार रहा। हालांकि, गुरुग्राम में सोमवार देर रात बारिश हुई जिससे मौसम का मिजाज बदलने लगा था।


बता दें कि इससे पहले कई दिनों से मानसून के दिल्ली तक पहुंचने की भविष्यवणी मौसम विभाग की ओर से की जा रही थी। हालांकि ये अनुमान गलत साबित हो रहे थे। 

इस संबंध में मौसम विभाग का भी सोमवार को बयान आया था और उसने कहा था कि राजधानी में मानसून के आगे बढ़ने की भविष्यवाणी करने में संख्यात्मक मॉडलों द्वारा ऐसी विफलता "दुर्लभ और असामान्य" है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश के आसार के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी कमी रहेगी। ये क्रमशः 25 डिग्री सेल्सियस और 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

2002 के बाद पहली बार इतनी देर से दिल्ली पहुंचा मानसून

साल 2002 के बाद ये पहली बार है जब मानसून इतनी देर से दिल्ली पहुंचा है। 2002 में मानसून 19 जुलाई को देश की राजधानी में पहुंचा था। वहीं पिछले साल तक 12 जुलाई से पहले मानसून दिल्ली में दस्तक देता रहा था।

इस बार भी मौसम विभाग ने पहले ये कहा था कि दक्षिण पश्चिम मानसून 15 जून तक राष्ट्रीय राजधानी में पहुंच जाएगा। ये अनुमान तय समय से काफी पहले था।


मौसम विभाग के अनुसार 3 जून को केरल में मानसून की शुरुआत के बाद, अनुकूल वायुमंडलीय परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव प्रणाली के साथ मॉनसून 13 जून तक देश में आगे बढ़ता रहा। 13 जून तक, इसने उत्तर पश्चिम भारत को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों को कवर कर लिया था। 

हालांकि 14 जून को, उपग्रह और एनडब्ल्यूपी मॉडल पर आधारित मौसम विश्लेषण ने उत्तर-पश्चिम भारत पर पूर्वी हवाओं के कमजोर होने का संकेत मिला। इसके बाद मानसून की आगे बढ़ने की गति धीमी रही और मानसून के दिल्ली पहुंचने में देरी हुई। 

(भाषा इनपुट)

Web Title: Monsoon arrives in Delhi, heavy rain occours in various parts of capital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे