लाइव न्यूज़ :

MP Cabinet: मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार कल, 18-20 चेहरे होंगे शामिल

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 18, 2023 13:50 IST

मोहन यादव के मंत्रिमंडल के विस्तार का खाका तैयार हो गया है। एक दिन पहले दिल्ली में पार्टी नेताओं से मिले मोहन यादव के मंत्रिमंडल की सूची को हरी झंडी मिल गई है । केंद्रीय नेतृत्व ने मोहन यादव के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों पर अपनी मोहर लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमोहन कैबिनेट के विस्तार को केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी19 दिसंबर की शाम को होगा मंत्रिमंडल विस्तारयुवा कैबिनेट आएगी नजर

मोहन कैबिनेट विस्तार मंगलवार को

19 दिसंबर की शाम को मोहन कैबिनेट का विस्तार होगा। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अमित शाह को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉक्टर मोहन यादव के मंत्रिमंडल की सूची पर मोहर लगा दी है और 19 दिसंबर की शाम को मोहन कैबिनेट का विस्तार तय माना जा रहा है।

शिवराज करीबियों को कितनी जगह

मोहन यादव मंत्रिमंडल में शिवराज के करीबी कुछ चेहरों को भी जगह मिल सकती है। मोहन यादव मंत्रिमंडल के विस्तार में शिवराज के करीबी चेहरों को शामिल किया जाएगा या नहीं इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन खबर इस बात को है की शिवराज के करीबी कुछ चेहरे मंत्रिमंडल में नजर आ सकते हैं । हालांकि इनकी संख्या सीमित होगी। जानकारी के मुताबिक मोहन यादव मंत्रिमंडल को लेकर पार्टी ने शिवराज से कोई राय नहीं ली है।

सिंधिया समर्थक भी सीमित

 सिंधिया खेमे से कुछ नाम शामिल किया जा सकते हैं। मोहन यादव मंत्रिमंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी कुछ नाम शामिल किया जा सकते हैं। इसमें तुलसी सिलावट प्रदुम सिंह तोमर और गोविंद सिंह राजपूत का नाम शामिल है। प्रभु राम चौधरी को लेकर पेंच फंसा है।

युवा और चौंकाने वाले नाम होंगे

 वही मोहन की कैबिनेट में कई युवा और चौंकाने वाले चेहरे भी नजर आ सकते हैं। पहली बार चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे युवा चेहरों को मोहन कैबिनेट में जगह मिल सकती है। कुछ चौंकाने वाले नाम भी हो सकते हैं। उम्र दराज नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलेगी। सांसदी छोड़कर विधानसभा में पहुंचे चेहरों को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं है। राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय, रीति पाठक, उदय प्रताप सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

 मोहन कैबिनेट में क्षेत्रीय और जातिय समीकरणों को भी साधने की होगी कोशिश

 मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने वाले मोहन यादव के साथ दो डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली है ।  एस सी वर्ग से जगदीश देवड़ा, सामान्य से राजेंद्र शुक्ला को शामिल किया गया है। लेकिन अब मोहन कैबिनेट में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की तैयारी है। 

टॅग्स :भारतBJPमोहन यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?