लाइव न्यूज़ :

Mohan Charan Majhi Oath Ceremony: ओडिशा में पहली भाजपा सरकार के मुखिया बने मोहन चरण माझी, 8 कैबिनेट और 5 मंत्री नियुक्त

By आकाश चौरसिया | Updated: June 12, 2024 17:13 IST

Mohan Charan Majhi Oath Ceremony: ओडिशा में भाजपा सरकार के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पद की शपथ ली। उनके साथ वर्धन सिंह देव और प्रवति परिदा ने डिप्टी सीएम पद की कसम खाई।

Open in App

Mohan Charan Majhi Oath Ceremony: ओडिशा में पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री पद की कसम खाई। उनके अलावा वर्धन सिंह देव और प्रवति परिदा ने भी डिप्टी सीएम के पद पर शपथ ली। उप मुख्यमंत्री और सीएम (CM) के अलावा 8 एमएलए कैबिनेट मंत्री और 5 विधायक भी मंत्री नियुक्त हुए। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व सीएम नवीन पटनायक, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा शासित राज्यों के सीएम भी मौजूद रहे। यह शपथ ग्रहण समारोह भुवनेश्वर के जनता मैदान में संपन्न हुआ। 

Mohan Charan Majhi ने यहां से जीता चुनाव मोहन चरण माझी ने ओडिशा के क्योंझर विधानसभा क्षेत्र में बीजू जनता दल (बीजेडी) की मीनू माझी को 11,577 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में भाजपा को 78 सीटें मिलीं, जबकि बीजद को 51 सीटें मिलीं। 52 वर्षीय मोहन माझी ओडिशा के आदिवासी नेता के रूप में जाने जाते हैं।

कैबिनेट मंत्री की शपथ इन्होंने लीसुरेश पुजारी, रबीनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड, कृष्ण चंद्र पात्रा, पृथ्वीराज हरिचंदन, मुकेश महालिंग, विभूति भूषण जेना, कृष्ण चंद्र महापात्र के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना है। गणेश राम सिंह खुंटिया, सूर्यबंशी सूरज, प्रदीप बालासामंता, गोकुला नंद मल्लिक और संपद कुमार स्वैन भी मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

इस शपथ ग्रहण समारोह भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे, उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मंच पर मौजूद रहे। 

टॅग्स :ओड़िसाOdisha Assemblyनवीन पटनायकNaveen PatnaikBJD
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो