लाइव न्यूज़ :

Mohan Bhagwat on Population: बच्चे पैदा करने वाले बयान पर सियासत तेज?, नीरज कुमार ने कहा-जनसंख्या विस्फोट गंभीर समस्या, मृत्युंजय तिवारी ने कहा- नियंत्रण करना या बढ़ाना

By एस पी सिन्हा | Updated: December 2, 2024 14:59 IST

Mohan Bhagwat on Population: हम लोग बचपन से विद्यालय में पढ़ा करते थे कि देश के अंदर जनसंख्या विस्फोट एक गंभीर समस्या है। 

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस एक राष्ट्रीय सांस्कृतिक संगठन है।मैं कोई मंतव्य स्थापित नहीं कर सकता।जनसंख्या नियंत्रण पर इस देश के अंदर विमर्श होता रहा है।

पटनाः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के द्वारा ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले बयान को लेकर बिहार में सियासत गर्मा गई। संघ प्रमुख के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जदयू के प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने संघ प्रमुख के बयान पर तो कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन जनसंख्या विस्फोट पर चिंता जरूर व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आरएसएस एक राष्ट्रीय सांस्कृतिक संगठन है। उस पर मैं कोई मंतव्य स्थापित नहीं कर सकता। लेकिन हम लोग बचपन से विद्यालय में पढ़ा करते थे कि देश के अंदर जनसंख्या विस्फोट एक गंभीर समस्या है। 

नीरज ने आगे कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर इस देश के अंदर विमर्श होता रहा है। इसे कौन किस रूप से अपना नजरिया पेश करते हैं, वह उनका विशेषाधिकार है। बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि कम से कम 3 बच्चे पैदा करें, कम आबादी वाला समाज नष्ट हो जाता है।

वहीं राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मोहन भागवत 3 बच्चों की बात कर रहे हैं, जबकि भाजपा के कुछ नेता जनसंख्या नियंत्रण की बात कर रहे हैं। पहले भाजपा और आरएसएस आपस में तय कर ले कि जनसंख्या नियंत्रण करना है या जनसंख्या बढ़ाना है। ये तो विरोधाभास है। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि इस देश में नियम, कानून और संविधान है। उसी से सब कुछ चलेगा, किसी के कहने से कुछ नहीं होगा।

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवतनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी