लाइव न्यूज़ :

उदयपुर में वेल्डर के रूप में काम करता था कन्हैयालाल हत्याकांड का आरोपी मोहम्मद रियाज, हत्या को अंजाम देने से पहले बदल दिया था घर

By भाषा | Updated: June 30, 2022 11:09 IST

पुलिस ने बताया कि रियाज का साथी गौस मोहम्मद जिसके पाकिस्तान के इस्लामी संगठन दावत-ए-इस्लामी के साथ संबंधों का पता चला है, छोटा-मोटा काम करता था।

Open in App
ठळक मुद्देरियाज भीलवाड़ा के आसींद का निवासी था लेकिन वह 20 वर्ष पूर्व यहां से चला गया थारियाज की 2001 में शादी हुई थी और उसने 2002 में आसींद छोड़ दिया था रियाज 12 जून को अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहने गया था

जयपुरः उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक मोहम्मद रियाज उदयपुर के परकोटे में एक दुकान पर वेल्डर के रूप में काम करता था। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह एक स्थानीय मस्जिद में भी काम करता था और धार्मिक प्रचार में शामिल रहता था। उन्होंने कहा कि रियाज 12 जून को अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहने गया था।

मकान मालिक मोहम्मद उमर ने कहा, ‘‘मैं उससे कभी नहीं मिला। रियाज की पत्नी ने किराये के आवास के लिए मेरी पत्नी से संपर्क किया था। मैंने पहचान पत्र मांगा था लेकिन उन्होंने मुझे नहीं दिया। परिवार ने घटना से पहले 28 जून को मकान खाली कर दिया था।’’ उन्होंने बताया कि रियाज मूल रूप से भीलवाड़ा के आसींद कस्बे का रहने वाला है और वह उदयपुर में एक दुकान में वेल्डर के रूप में काम करता था।

भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने बताया कि रियाज भीलवाड़ा के आसींद का निवासी था लेकिन वह 20 वर्ष पूर्व यहां से चला गया था। भीलवाड़ा में आरोपी रियाज के एक रिश्तेदार ने बताया कि वह 2002 के बाद भीलवाड़ा नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि रियाज की 2001 में शादी हुई थी और उसने 2002 में आसींद छोड़ दिया था तथा पिछले वर्ष उसके पिता का निधन हो गया था लेकिन उसके बावजूद वह वापस नहीं आया।

पुलिस ने बताया कि रियाज का साथी गौस मोहम्मद जिसके पाकिस्तान के इस्लामी संगठन दावत-ए-इस्लामी के साथ संबंधों का पता चला है, छोटा-मोटा काम करता था। पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने कहा कि 2014 में गौस मोहम्मद कराची के दावत ए इस्लामी संगठन गया था। उन्होंने कहा कि संगठन के मुंबई और दिल्ली में भी कार्यालय हैं। 

टॅग्स :उदयपुरUdaipur Police
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना संग विजय देवरकोंडा ने लिए सात फेरे?, आज सुबह 10:10 बजे शादी, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVirosh Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने दी हल्दी समारोह की झलक?, मेहमानों के साथ होली है...

बॉलीवुड चुस्की26 फरवरी एक-दूजे के होंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा?, मैरिज को किया कंफर्म, धन्यवाद चाहने वाले, वीडियो?

बॉलीवुड चुस्कीअमेरिका के उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा की शादी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर शामिल, 600 मेहमान को न्योता

ज़रा हटके3 कुत्तों ने बच्चे पर किया जानलेवा हमला, घर के बाहर खेल रहा था मासूम, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम