लाइव न्यूज़ :

मोदी जी, आपकी कलाकारी को देश पहचान गया: कमलनाथ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 10, 2020 06:25 IST

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आम जनता का ध्यान मुद्दों से हटाने के लिए कभी पाकिस्तान, कभी सीएए तो कभी कश्मीर जैसे मुद्दों पर बात करते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश उनकी कलाकारी को पहचान चुका है. बात कहने और देश चलाने में बड़ा अंतर होता है.

Open in App

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि किसान जो आपकी तरफ देख रहा है मोदीजी कभी आप राष्ट्रवाद की बात करेंगे, कभी आप पाकिस्तान की बात करेंगे, पर नौजवानों की बात नहीं करेंगें, किसानों की बात नहीं करेंगे. आपकी यह कलाकारी दिखा रहे हैं, इसे अब देश पहचान गया है.

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह बात सागर में संत रविदास जयंती के अवसर पर कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. सागर के पीटीसी ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में बेरोजगारी, किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले बढ़ रहे हैं, मगर केन्द्र सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आम जनता का ध्यान मुद्दों से हटाने के लिए कभी पाकिस्तान, कभी सीएए तो कभी कश्मीर जैसे मुद्दों पर बात करते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश उनकी कलाकारी को पहचान चुका है. बात कहने और देश चलाने में बड़ा अंतर होता है.

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि नीति और नीयत का परिचय देकर कांग्रेस ने शुरुआत की है. कमलनाथ ने कहा कि 14 माह पहले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी. सरकार की तिजौरी खाली थी. किसानों का आत्महत्या, बेरोजगारी और महिला अत्याचार के मामले में प्रदेश नंबर वन पर था. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने बीते 15 सालोंंं में जो उद्योग लगाए, उनमें से कई उद्योग आज बंद हो चुके हैं. मौजूदा सरकार के बीते 15 माह के शासनकाल में निवेशकों का मध्यप्रदेश पर भरोसा बढ़ा है, इससे प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां सुधरेंगी.

वचन पत्र के वादों को पूरा किया जाएगा

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कार्यक्रम में कहा कि अपने वचन पत्र में जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है. सरकार किसानों के 2 लाख रुपए तक के फसल ऋण माफ करेगी. सरकार की मंशा है कि किसानों को उनकी फसल का उनको सही मूल्य और नौजवानों को रोजगार मिले. प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने और निवेष का वातावरण बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे है. सरकार ने कृषि क्षेत्र के विकास और नौजवानों का भविष्य सुरक्षित करने चुनौती के रूप में लिया है. सरकार इसके लिए कार्य कर रही है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन