लाइव न्यूज़ :

मोदी-शी की समिट के लिए महाबलीपुरम को दिन-रात एक कर बनाया साफ-सुथरा, एक महीने से नहीं मिली पगार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 15, 2019 13:17 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि हजारों अस्थाई सफाई कर्मचारियों को राज्य की एजेंसियों की ओर से काम पर रखा गया था ताकि सुंदरीकरण का काम तेजी से हो सके लेकिन आरोप है कि उन्हें लगभग महीने भर से पगार नहीं मिली है।

Open in App
ठळक मुद्दे पीएम मोदी-शी जिनपिंग की अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए महाबलीपुरम को चमकाने वाले सफाईकर्मियों का आरोप है कि उन्हें एक महीने से पगार नहीं मिली है। सफाई के काम में कूड़ा बीनने वाले कर्मचारी भी शामिल किए गए थे लेकिन उन्हें भी किसी प्रकार के अतिरिक्त मेहनताने का वादा नहीं किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए तमिलनाडु के महाबलीपुरम को साफ-सुथरा बनाने वाले सफाई कर्मियों का आरोप है कि उन्हें एक महीने से पगार नहीं मिली है। 

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, अगर महाबलीपुरम साफ-सुथरा दिख रहा है तो इसके पीछे सफाई कर्मियों की मेहनत है, जिन्होंने शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए दिन-रात एक कर दिया। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि हजारों अस्थाई सफाई कर्मचारियों को राज्य की एजेंसियों की ओर से काम पर रखा गया था ताकि सुंदरीकरण का काम तेजी से हो सके लेकिन आरोप है कि उन्हें लगभग महीने भर से पगार नहीं मिली है। सफाईकर्मियों को पगार कब मिलेगी, इसके संकेत भी नहीं मिल रहे हैं।

जी सावित्री नाम की महिला सफाईकर्मी ने बताया कि उसे लगा कि मनरेगा योजना के तहत रोजाना 100 रुपये मिलेंगे। सावित्री ने बताया, ''बीस दिन पहले पंचायत ने कहा कि उसे कामगारों की जरूरत है। ग्रामीणों का एक समूह काम पर चला गया। हमें अब तक भुगतान नहीं किया गया।''

सफाई कर्मचारी एस रमेश ने बताया, ''मैंने 10 दिन सुंदरीकरण का काम किया। यह काम रोज कूड़ा उठाने वाले काम से अलग है। हर रोज काम आधी रात में खत्म हुआ करता था।'' 

महाबलीपुरम में सफाई कर्मचारियों में कूड़ा बीनने वाले भी शामिल किए गए थे, उन्हें भी अतिरिक्त मेहताने का वादा नहीं किया गया था।

बता दें कि समंदर किनारे कूड़ा बीनने वाला पीएम मोदी का वीडियो भी हाल में वायरल हो हुआ था। नरेंद्र मोदी सरकार जोर-शोर से स्लच्छता अभियान चला रही हैं। इसके लिए महात्मागांधी की 150वीं जयंती पर देशभर में कई जागरूकता कार्यक्रम किए गए थे। 

टॅग्स :तमिलनाडुमोदी सरकारनरेंद्र मोदीजी जिनपिंगचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत