लाइव न्यूज़ :

मोदी ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में अमेरिका का स्वागत किया

By भाषा | Updated: November 11, 2021 00:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) में अमेरिका के शामिल होने का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि यह एक चिरस्थायी ग्रह के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करने की गठबंधन की साझा तलाश में उसे और मजबूती प्रदान करेगा।

उल्लेखनीय है कि भारत नीत अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) में अमेरिका 101वें सदस्य देश के तौर पर बुधवार को शामिल हो गया। जलवायु से संबंधित अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन कैरी ने आईएसए के एक रूपरेखा समझौते पर दस्तखत किये।

कैरी ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होकर खुश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का इस महत्वपूर्ण प्रयास की अगुवाई करने के लिए शुक्रिया।’’

कैरी के ट्वीट को टैग करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘शानदार खबर जलवायु दूत। मैं अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में अमेरिका के शामिल होने का स्वागत करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि इससे एक चिरस्थायी ग्रह के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करने की हमारी साझा तलाश में गठबंधन और मजबूत होगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘सौर ऊर्जा को और ताकत मिले। अमेरिका के आज अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने पर स्वागत। इसके साथ ही अमेरिका आईएसए के प्रारूप समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 101वां देश बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग