लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव में हार के बाद मोदी-शाह ने संभाली कमान, हाई कमान तय करेगा नेता प्रतिपक्ष

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 22, 2018 05:12 IST

प्रदेश चुनाव समिति ने हार की समीक्षा कर भेजी अमित शाह को रिपोर्ट

Open in App

भोपाल, 21 दिसंबरः मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा में नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर पेंच फंस गया है. पहले जहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिं चौहान का नाम इस पद के लिए तय माना जा रहा था, वहीं अब गोपाल भार्गव और नरोत्तम मिश्रा के नामों ने इस पद के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को मंथन करने पर विवश किया है. प्रदेश में अब नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा 28 दिसंबर के बाद ही होगी. 28 को मोदी खुद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करने वाले हैं.

भाजपा में चुनाव में मिली हार के बाद नेता प्रतिपक्ष को लेकर तीन नामों के बीच पेंच फंसा हुआ है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा इस पद पर पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम भी तेजी से आगे आया है. इसके बाद भाजपा की प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति की बैठक में भी ये दो नाम उभरे हैं. चुनाव प्रबंध समिति की बैठक वैसे तो चुनाव में हार की समीक्षा को लेकर हुई थी, मगर इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर भी कुछ पदाधिकारियों ने चर्चा छेड़ दी. बैठक के बाद हार की समीक्षा कर रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेजने को कहा है. शाह इस रिपोर्ट पर मंथन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से चर्चा करेंगे. इसके बाद दोनों नेता मिलकर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर विचार करेंगे.

बताया जाता है कि इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 दिसंबर को तीनों राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्षों और पूर्व मुख्यमंत्रियों से चुनाव में मिली हार को लेकर चर्चा करने वाले हैं. इस चर्चा में वे विधानसभा चुनाव में हार के कारणों को तो जानेंगे, साथ ही वे आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में बनी रणनीति पर भी चर्चा करेंगे. 

मोदी इन नेताओं से हार की समीक्षा रिपोर्ट के और हार के कारणों पर सवाल-जवाब भी कर सकते हैं. साथ ही वे इनसे नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर भी राय जान सकते हैं. सूत्रों की माने तो नेता प्रतिपक्ष का चयन अब 28 को होने वाली इस बैठक के बाद ही तय होगा. इसके अलावा इस पद के लिए चयन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राय भी अहम होगी. इन दोनों की राय के बाद ही यह तय होगा कि भाजपा किसे नेता प्रतिपक्ष बनाएगी.

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों