लाइव न्यूज़ :

मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी वी ओ सी की सराहना की, तमिलनाडु में कई कार्यक्रम आयोजित

By भाषा | Updated: September 5, 2021 19:15 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी वी ओ सी पिल्लै की 150 वीं जयंती पर उनके योगदान की सराहना की। तमिलनाडु सरकार ने भी इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘दूरदर्शी वी.ओ. चिदंबरम पिल्लै को उनकी जयंती पर स्मरण करते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी योगदान दिया। उन्होंने एक आत्मनिर्भर भारत की कल्पना की और विशेष रूप से बंदरगाहों तथा जहाजरानी क्षेत्रों में इसके लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए। वह हमारे लिए विशेष प्रेरणा के स्रोत हैं।’’ मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने वी ओ चिदंबरम की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। राज्य के मंत्रियों और सांसदों-विधायकों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर चेन्नई बंदरगाह परिसर में वी ओ चिदंबरम की आदमकद प्रतिमा को सजाया गया। उन्हें ‘वी ओ सी’ के नाम से जाना जाता है। उनका जन्म पांच सितंबर 1872 को हुआ था और 18 नवंबर 1936 को उनका निधन हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। स्टालिन ने स्वतंत्रता सेनानी के जीवन पर तमिल और अंग्रेजी में पुस्तिका जारी की। केंद्रीय मत्स्य राज्य मंत्री एल मुरुगन समेत अन्य नेताओं ने राष्ट्र के लिए वी ओ सी के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तूतीकोरिन में वी ओ सी के नाम पर एक सड़क का नामकरण किया गया है। मत्स्य पालन मंत्री अनीता राधाकृष्णन ने दक्षिणी तमिलनाडु के ओट्टापिडारम में वी ओ सी के स्मारक पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने ओट्टापिडारम में स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?