लाइव न्यूज़ :

Modi Ka Parivar Gana: '...मैं हूं मोदी का परिवार', पीएम ने शेयर किया 3 मिनट 13 सेकंड का मार्मिक वीडियो, देखें

By धीरज मिश्रा | Updated: March 16, 2024 12:35 IST

Modi Ka Parivar Gana: लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्मिक वीडियो शेयर किया है। 3 मिनट 13 सेकंड के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों की संख्या में व्यूज मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव से पहले पीएम ने शेयर किया वीडियो 3 मिनट 13 सेकंड का वीडियो में लोग बोले मैं हूं मोदी का परिवारगाने में मोदी सरकार के कामकाज की झलक दिखाई गई है

Modi Ka Parivar Gana: लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्मिक वीडियो शेयर किया है। 3 मिनट 13 सेकंड के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों की संख्या में व्यूज मिले हैं। पीएम मोदी ने इस वीडियो का केपशन दिया। मेरा भारत मेरा परिवार। मालूम हो कि 3 बजे भारतीय चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की घोषणा करेगा। इसी के साथ ही लोकतंत्र का महापर्व का आगाज हो जाएगा। इस गाने में मैं हूं मोदी का परिवार कहते हुए लोग दिख रहे हैं। पहले आप यह वीडियो देखिए।

10 साल की  उपलब्धियों पर प्रकाश

इस गाने में पीएम मोदी के पिछले 10 वर्षों किसानों, महिला सुरक्षा, बुनियादी ढांचे के विकास आदि के लिए मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की झलक दिखाई गई है। 'मोदी का परिवार' अभियान इस चुनावी मौसम में विपक्ष के लिए भाजपा का जवाब है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक लालू प्रसाद यादव द्वारा पटना की एक सभा में प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष किया गया। जिसके जवाब में कई भाजपा मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल में 'मोदी का परिवार' जोड़ा है।

लालू प्रसाद यादव ने पीएम पर विवादित बयान देते हुए कहा था कि कौन है मोदी, मोदी का कोई परिवार नहीं है। वह राम मंदिर का ढिंढोरा पीटते रहते हैं। वह सच्चा हिंदू भी नहीं है। हिंदू परंपरा में, एक बेटे को अपने माता-पिता के निधन पर अपना सिर और दाढ़ी मुंडवाना चाहिए। लालू के बयान पर बीजेपी ने मैं हूं मोदी का परिवार के तहत जवाब दिया। उधर, पीएम मोदी ने लालू पर पलटवार किया।

उन्होंने कहा था कि मैं उनकी वंशवादी राजनीति पर सवाल उठाता हूं, वे कहते हैं कि मोदी का कोई परिवार नहीं है, मेरी जिंदगी एक खुली किताब है। मैं अपने देश के लिए जीऊंगा। वह पहले ही कह चुके हैं कि अगर लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 का आंकड़ा पार कर सकती है तो बीजेपी 370 का आंकड़ा छू सकती है।

टॅग्स :मोदी भक्तमोदीमोदी सरकारनरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप