लाइव न्यूज़ :

'मोदी जी एक नियम बनाएं कि ईडी, सीबीआई मुर्दों से भी कब्र खोदकर पूछताछ कर सकें' - आप नेता संजय सिंह

By शिवेंद्र राय | Updated: March 8, 2023 13:49 IST

प्रेस कॉन्फ्रेंस के करके संजय सिंह ने कहा, "अदालत ने आदेश दिया था कि सिसोदिया को विपश्यना सेल में रखा जाए। लेकिन पीएम मोदी की दुश्मनी इस हद तक पहुँच गई है कि मनीष जी को देश के सबसे खूंखार, खतरनाक अपराधियों के साथ जेल में रखा गया है। वहां उनकी हत्या करवाई जा सकती है।"

Open in App
ठळक मुद्देआप नेता संजय सिंह ने मनीस सिसोदिया की जान को खतरा बतायाकहा- सिसोदिया को खतरनाक अपराधियों के साथ जेल में रखा गया हैकहा- वहां उनकी हत्या करवाई जा सकती है

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब घोटाला मामले में कुछ दिन पहले सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल अदालत ने सिसोदिया को 20 मार्च तक तिहाड़ में भेज दिया है। मनीष सिसोदिया ने अदालत से निवेदन किया था कि उन्हें विपश्यना सेल में रखा जाए। अब आप नेता संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि तिहाड़ में मनीष सिसोदिया को ऐसी सेल में रखा गया है जहां खूंखार अपराधी रखे जाते हैं। संजय सिंह ने ये भी कहा कि जेल में मनीष सिसोदिया की हत्या भी हो सकती है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के करके संजय सिंह ने कहा, "अदालत ने आदेश दिया था कि सिसोदिया को विपश्यना सेल में रखा जाए। लेकिन पीएम मोदी की दुश्मनी इस हद तक पहुँच गई है कि मनीष जी को देश के सबसे खूंखार, खतरनाक अपराधियों के साथ जेल में रखा गया है। वहां उनकी हत्या करवाई जा सकती है। मनीष जी का अपराध ये है कि उन्होंने लाखों बच्चों को अच्छी शिक्षा दी।"

संजय सिंह ने आगे कहा, "मोदी-बीजेपी नफरत से भरे पड़े हैं। अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री की बेटी को इडी का नोटिस भेज दिया। मोदी जी एक नियम बनाएं कि मुर्दों से भी कब्र खोदकर पूछताछ होगी। ये शिक्षा-स्वास्थ्य,बिजली-पानी और उन्नति पर बात नहीं करते हैं। इन्होंने शिक्षा-स्वास्थ्य का बजट 2 प्रतिशत कर दिया है। पीएम मोदी को आगामी संसद सत्र में यह कानून लाना चाहिए कि ईडी और सीबीआई को कब्रिस्तान और शमशान में मुर्दों से भी पूछताछ करने के लिए छूट दी जानी चाहिए। और अगर मुर्दे भी जवाब ना दें तो यमराज से पूछताछ की इजाजत मिलनी चाहिए।"

बता दें कि मनीष सिसोदिया के जेल जाने से दुखी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी होली के दिन राजघाट पहुंचे। महात्मा गांधी को नमन किया और फिर सुबह 10 बजे से ध्यान लगाकर बैठ गए। शाम पांच बजे तक वो ध्यान की मुद्रा में रहेंगे। उनका कहना है कि देश के लिए वो एकाग्र होकर प्रार्थना कर रहे हैं।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीसंजय सिंहमनीष सिसोदियानरेंद्र मोदीसीबीआईप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया