लाइव न्यूज़ :

"मोदी जी संसद के विशेष सत्र में बिना डरे चीन पर करें चर्चा", संजय राउत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 3, 2023 11:02 IST

शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि संसद का विशेष सत्र में उन्हें बिना किसी डर-भय के लद्दाख में हुई कथित चीनी घुसपैठ पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने चीन विवाद पर किया पीएम मोदी पर हमलापीएम मोदी संसद के विशेष सत्र में बिना डरे लद्दाख में हुई कथित चीनी घुसपैठ पर खुलकर चर्चा करेंसंजय राउत से पहले राहुल गांधी भी चीन विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला कर चुके हैं

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भारत-चीन विवाद को मुद्दा बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला किया है। संजय राउत ने रविवार को लद्दाख में कथित चीनी घुसपैठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर निशाना साधा है।

संजय राउत ने कहा कि सरकार द्वारा 18 से 20 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष सत्र में बिना किसी डर-भय के लद्दाख में कथित चीनी घुसपैठ पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए।

संजय राउत ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किये एक पोस्ट में कहा, "सुनने में आया है, प्रधानमंत्री मोदी जी ने अमृत काल में संसद का विशेष सत्र चीन द्वारा भारत की भूमि पर कब्जा और नए कब्जे वाले भाग के नक्शे का जो प्रकाशन किया है, उस पर चीन की भर्त्सना करने के लिए बुलवाया है। मोदी जी, आप चीन पर बिना डर के संसद के विशेष सत्र में  चर्चा  करे। हम इस चर्चा में सरकार का के समर्थन करेगे।"

संजय राउत के इस तंज से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने लद्दाख दौरे के दौरान केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दावा है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने एक इंच भी भारतीय जमीन नहीं ली है। यह झूठ है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया कि लद्दाख के स्थानीय लोगों का भी तर्क है कि भारतीय क्षेत्र में चीनी सैनिकों ने घुसपैठ करके भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है और यह बेहद चिंता का विषय है।

राहुल ने कहा था, "लद्दाख के लोग चिंतित हैं कि चीन हमारी जमीन ले रहा है। उन्होंने कहा है कि चीनी सैनिकों ने उनकी चरागाह जमीन छीन ली है। हालांकि, पीएम मोदी कहते हैं कि चीन ने एक इंच भी जमीन नहीं ली है। यह सच नहीं है, आप यहां किसी से भी पूछ सकते हैं।"

राहुल की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राहुल गांधी की बातों को और उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेता है।

शेखावत ने कहा था, “मुझे लगता है कि राहुल गांधी को अपने दादा, दादी और पिता के कार्यकाल के दौरान भूमि घाटे के इतिहास में गहराई से जाना चाहिए। और जो भी ज़मीन खोई गई वह उसी दौरान थी। कोई भी राहुल गांधी के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता है।''

टॅग्स :संजय राउतनरेंद्र मोदीचीनलद्दाखराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील