मोदी जी क्या ये परिवारवाद नहीं?, सम्राट, सुमन, प्रकाश, सिंह, रमा निषाद, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, सुनील कुमार और नितिन नवीन के बारे में बताएं?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2025 12:35 IST2025-11-21T11:41:12+5:302025-11-21T12:35:04+5:30

सम्राट चौधरी, संतोष कुमार सुमन, दीपक प्रकाश, श्रेयसी सिंह, रमा निषाद, विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, सुनील कुमार और नितिन नवीन शामिल हैं।

Modi ji isn't nepotism Tell us ministers Samrat Chaudhary, Santosh Kumar Suman, Deepak Prakash, Shreyasi Singh, Rama Nishad, Vijay Kumar Chaudhary, Ashok Chaudhary, Leshi Singh, Sunil Kumar Nitin Naveen | मोदी जी क्या ये परिवारवाद नहीं?, सम्राट, सुमन, प्रकाश, सिंह, रमा निषाद, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, सुनील कुमार और नितिन नवीन के बारे में बताएं?

file photo

Highlightsराजद ने जिन मंत्रियों के नाम सार्वजनिक किए हैं।बिहार की राजनीति से परिवारवाद खत्म कर नया बिहार बनाएंगे।समस्तीपुर की वर्तमान सांसद शांभवी चौधरी का पिता अशोक चौधरी।

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बृहस्पतिवार को नये मंत्रिमंडल में शामिल हुए उन 10 मंत्रियों के नाम सार्वजनिक किए, जो विभिन्न राजनीतिक परिवारों से संबंध रखते हैं। पार्टी ने इस सूची को अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए तंज कसा कि ये सभी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से “बिहार की राजनीति से परिवारवाद खत्म कर नया बिहार बनाएंगे।” राजद ने जिन मंत्रियों के नाम सार्वजनिक किए हैं, उनमें सम्राट चौधरी, संतोष कुमार सुमन, दीपक प्रकाश, श्रेयसी सिंह, रमा निषाद, विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, सुनील कुमार और नितिन नवीन शामिल हैं।

मोदी जी क्या ये परिवारवाद नहीं?-

𝟏. मैं पूर्व मुख्यमंत्री व गया से सांसद और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पुत्र, वर्तमान विधायक ज्योति मांझी का दामाद और वर्तमान विधायक दीपा मांझी का पति संतोष सुमन मांझी!

𝟐. मैं पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी और पूर्व विधायक स्व॰ श्रीमती पार्वती देवी का उपमुख्यमंत्री पुत्र सम्राट चौधरी!

𝟑. मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री, वर्तमान राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा और वर्तमान विधायक श्रीमती स्नेहलता का पुत्र दीपक प्रकाश।

𝟒. मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की पुत्री श्रेयसी सिंह।

𝟓. मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जय नारायण निषाद की पुत्रवधु और पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद।

𝟔. मैं पूर्व विधायक जगदीश प्रसाद चौधरी का पुत्र विजय चौधरी।

𝟕. मैं पूर्व मंत्री महावीर चौधरी का पुत्र और समस्तीपुर की वर्तमान सांसद शांभवी चौधरी का पिता अशोक चौधरी।

𝟖. मैं पूर्व विधायक नवीन किशोर सिन्हा का पुत्र नितिन नबीन।

𝟗. मैं पूर्व मंत्री चन्द्रिका राम का पुत्र और पूर्व विधायक अनिल कुमार का भाई सुनील कुमार!

𝟏𝟎. मैं समता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व॰ भूटन सिंह की पत्नी लेसी सिंह।

पार्टी ने पोस्ट में लिखा कि यह सूची बताती है कि सत्ता पक्ष परिवारवाद के खिलाफ अपने दावे के विपरीत राजनीतिक परिवारों से जुड़े नेताओं को ही प्राथमिकता दे रहा है। इससे पहले तेजस्वी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर नीतीश कुमार को बधाई दी।

उन्होंने लिखा, “नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेने वालों को शुभकामनाएं। आशा है कि नयी सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरते हुए अपने वादों और घोषणाओं को पूरा करेगी तथा बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन लाएगी।” 

Web Title: Modi ji isn't nepotism Tell us ministers Samrat Chaudhary, Santosh Kumar Suman, Deepak Prakash, Shreyasi Singh, Rama Nishad, Vijay Kumar Chaudhary, Ashok Chaudhary, Leshi Singh, Sunil Kumar Nitin Naveen

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे