लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर का बयान-मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह, जिसे न हटा सकते हो और न ही चप्पल से मार सकते हो

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 28, 2018 15:16 IST

शशि थरूर पीएम मोदी को शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह बताया है और कहा है कि ऐसे बिच्छू को न हाथ से हटाया जा सकता है और न ही चप्पल से मारा जा सकता है। 

Open in App

कांग्रेस नेता शशि थरूर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब एकबार फिर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक ऐसी टिप्पणी की है, जिस पर विवाद खड़ा हो सकता है। दरअसल, थरूर ने पीएम मोदी को आरएसएस के लिए शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह बताया है और कहा है कि ऐसे बिच्छू को न हाथ से हटाया जा सकता है और न ही चप्पल से मारा जा सकता है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शशि थरूर ने कहा, 'आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) के एक सूत्र ने एक पत्रकार को कहा कि मोदी शिवलिंग पर बैठे उस बिच्छू की तरह हैं जिसे आप अपने हाथ से न तो हटा सकते हो और न ही चप्पल से मार सकते हो।' उन्होंने ये बयान शनिवार को बेंगलुरु में आयोजित लिटरेचर फेस्टिवल में दिया था।आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने पीएम मोदी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की है। इससे पहले भी उन्होंने यह कहकर नये विवाद को जन्म दे दिया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपनी यात्राओं के दौरान ‘‘अजीब सी’’ नगा और दूसरी टोपियां पहनते हैं, लेकिन मुसलमानों की टोपी पहनने से मना कर देते हैं।  

वहीं, उन्होंने हाल में कहा था कि भाजपा सत्ता में लौटी तो संविधान को दोबारा लिखेगी और ‘‘हिंदू पाकिस्तान’’ के निर्माण का रास्ता तैयार करेगी। उनकी इस टिप्पणी को लेकर भी विवाद हुआ था। उन्होंने कहा था कि मोदी हरे रंग से परहेज करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह रंग मुस्लिम तुष्टीकरण से जुड़ा है। थरूर ने कहा था किवह हरा रंग पहनने से क्यों इनकार करते हैं, वह रंग जिसके बारे में उनका कहना है कि यह मुस्लिम तुष्टीकरण से जुड़ा है? यह किस तरह की बात है?

टॅग्स :शशि थरूरनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह