लाइव न्यूज़ :

मोदी ने वैज्ञानिकों को भारत में कोविड-19 रोधी टीका विकसित करने के लिए प्रेरित किया :खटीक

By भाषा | Updated: August 28, 2021 16:55 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को चिकित्सा अनुसंधान करने के लिए प्रेरित किया, जिसके कारण भारत में कोविड-19 रोधी टीके का विकास हुआ। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ यह पहली बार है कि हमें किसी वायरस से लड़ने के लिए टीके प्राप्त करने हेतु किसी अन्य देश पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं है।’’ खटीक भाजपा की जन आर्शीवाद यात्रा शुरू करने के लिए जबलपुर दौरे पर हैं। जन आर्शीवाद यात्रा केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को चिकित्सा अनुसंधान करने के लिए प्रेरित करने की पहल की जिसके कारण देश में कोविड-19 रोधी टीके का विकास हुआ।’’ उन्होंने कहा कि इसकी विपरीत कई देशों में पोलियो के खिलाफ टीकाकरण लगभग पूरा होने के तीन से चार साल बाद भारत में पोलियो रोधी टीकाकरण शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि देश में अब तक लगभग 60 करोड़ कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें दी गई हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि सड़कों, उद्योगों और रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करके भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगले 25 वर्षों के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 100 लाख करोड़ रुपये की अमृत काल नामक एक रोडमैप तैयार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?