लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार का बड़ा फैसलाः अब 2019 में रह जाएंगे 12 BANK, 2017 में पब्‍लिक सेक्‍टर के 27 बैंक थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2019 17:03 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों में नये विलय की ओर इशारा करते हुए कहा कि बड़े बैंकों से कर्ज देने की क्षमता बढ़ती है। वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक के विलय से बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक।

Open in App
ठळक मुद्देउन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए प्रयास कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि कैनरा बैंक और सिंडिकेट बैंक का विलय होगा।इसके अलावा इंडियन बैंक में इलाहाबाद बैंक के विलय का ऐलान किया गया।

पूरे दुनिया सहित भारतीय अर्थव्यवस्था में मंदी का असर है। मंदी को लेकर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश को संबोधित किया। 23 अगस्त को भी निर्मला सीतारमण संबोधित किया था। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों में नये विलय की ओर इशारा करते हुए कहा कि बड़े बैंकों से कर्ज देने की क्षमता बढ़ती है। वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक के विलय से बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक।

देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया है। पीएनबी, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक के विलय से बनने वाले बैंक के पास 17.95 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होगा और उसकी 11,437 शाखाएं होंगी। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए प्रयास कर रही है।

उन्‍होंने बैंकिंग सेक्‍टर को लेकर कहा कि लोगों के हित में फैसले लिए। वित्त मंत्री ने कहा कि कैनरा बैंक और सिंडिकेट बैंक का विलय होगा और इससे 15.20 लाख करोड़ रुपये के कारोबार के साथ चौथा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बनेगा।

सीतारमण ने कहा कि यूनियन बैंक, आंध्रा बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक के विलय से बनेगा देश का 5वां बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक, जिसका कुल कारोबार 14.59 लाख करोड़ रुपये को होगा। इसके अलावा इंडियन बैंक में इलाहाबाद बैंक के विलय का ऐलान किया गया।

इस विलय के बाद देश को 7वां बड़ा पीएसयू बैंक मिलेगा। वित्त मंत्री के ऐलान के बाद अब देश में 12 PSBs बैंक रह गए हैं। इससे पहले साल 2017 में पब्‍लिक सेक्‍टर के 27 बैंक थे।

वित्त मंत्री ने कहा कि इंडियन बैंक और इलाहाबाद बैंक के विलय से 8.08 लाख करोड़ रुपये के कारोबार के साथ सार्वजनिक क्षेत्र का 7वां बड़ा बैंक बनेगा। बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के रूप बने रहेंगे।

सेंसेक्स 264 अंक चढ़ा; एमएमसीजी, बैंकिंग शेयरों में तेजी

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच आईसीआईसीआई बैंक , एचडीएफसी , हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को 264 अंक चढ़कर बंद हुआ।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 263.86 अंक यानी 0.71 प्रतिशत बढ़कर 37,332.79 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 37,397.97 अंक और नीचे में 36,829.81 अंक तक गया।

इसी प्रकार , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 74.95 अंक यानी 0.68 प्रतिशत बढ़कर 11,023.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वालों में येस बैंक , सन फार्मा , इंडसइंड बैंक , टाटा स्टील , हिंदुस्तान यूनिलीवर , वेदांता , टाटा मोटर्स , आईसीआईसीआई बैंक , आईटीसी , एचडीएफसी और बजाज आटो में रही।

इनमें 3.75 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। वहीं , दूसरी ओर पावर ग्रिड , ओएनजीसी , एचसीएल टेक , कोटक बैंक , एलएंडटी , एनटीपीसी , एसबीआई और एशियन पेंट्स के शेयर 2.12 प्रतिशत तक गिर गए।

कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (अनुसंधान पीसीजी) संजीव जरबादे ने कहा कि सरकार से नीतिगत समर्थन और अमेरिका - चीन व्यापार तनाव कम होने की उम्मीदों से बाजार में नई आशा देखने को मिली है। इसके अलावा , निवेशक चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के आंकड़ों का भी इंतजार कर रहे हैं। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख से भी बाजार की धारणा सकारात्मक हुई है। एशियाई बाजारों में , हेंगसेंग , कोस्पी और निक्की मजबूती के साथ बंद हुए जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

 

 

 

 

 

 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीइकॉनोमीनिरंजना नागराजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप