लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने PoK से आए 53 हजार विस्थापित परिवारों को दिया दिवाली का बड़ा गिफ्ट, कहा- अब मिलेगा न्याय 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 9, 2019 15:03 IST

केंद्रीय मंत्रिमंडल की दिल्ली में हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि सरकार विस्थापितों की मदद करेगी। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 5 प्रतिशत बढ़ने का निर्णय किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार (09 अक्टूबर) को पीओके से आए 53 हजार विस्थापितों को दिवाली का बड़ा तोहता दिया है। केंद्र सरकार विस्थापित 5300 परिवारों को मदद करेगी और हर परिवार को 5.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार (09 अक्टूबर) को पीओके से आए 53 हजार विस्थापितों को दिवाली का बड़ा तोहता दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की दिल्ली में हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि सरकार विस्थापितों की मदद करेगी। बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शास्त्री भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि कैबिनेट की बैठक में पीओके से आए विस्थापितों के लिए मदद का ऐलान सरकार ने किया है। केंद्र सरकार विस्थापित 5300 परिवारों को मदद करेगी और हर परिवार को 5.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। इससे इन विस्थापित परिवारों को न्याय मिलेगा। 

इसके अलावा उन्होंने बताया कि कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 5 प्रतिशत बढ़ने का निर्णय किया गया। इससे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और इसके अलावा 65 लाख पेंशनधारियों को फायदा होगा। इस तरह से 5 प्रतिशत वृद्धि से यह बढ़कर 17 प्रतिशत हो गया है।  उन्होंने बताया कि यह सबसे बड़ी वृद्धि है जो दिवाली के अवसर पर दी गई है। यह जुलाई 2019 से लागू होगी। इससे कामकाजी वर्ग को काफी लाभ होगा और 16 हजार करोड़ रूपये का भार पड़ेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत छह हजार रुपये का लाभ लेने के लिये आधार जोड़ने की समयसीमा 30 नवंबर तक बढ़ायी गयी। 

टॅग्स :एनडीए सरकारजम्मू कश्मीरप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं