लाइव न्यूज़ :

योग के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने वाले मीडिया संस्थानों को पुरस्कृत करेगी मोदी सरकार

By भाषा | Updated: June 8, 2019 13:40 IST

हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘योग दुनिया के लिये भारत के उपहारों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव दिया तब संयुक्त राष्ट्र और तमाम देशों ने इस संबंध में सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।’’

Open in App
ठळक मुद्देपहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2015 में नयी दिल्ली में राजपथ पर आयोजित हुआ था, जिसमें 191 देशों ने हिस्सा लिया था।हर साल 200 से अधिक देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में योगदान करने वाले मीडिया संस्थानों को सरकार ने पुस्कृत करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि 33 पुरस्कार दिये जायेंगे जिनमें से अखबारों, टीवी और रेडियो चैनलों के लिये 11-11 पुरस्कार हैं। छह सदस्यीय निर्णायक मंडल सभी 23 भाषाओं में मिली प्रविष्टियों पर विचार करेगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पुरस्कार के लिये 10 से 25 जून तक योग पर मीडिया के प्रचार-प्रसार अभियान पर विचार किया जायेगा।

हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘योग दुनिया के लिये भारत के उपहारों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव दिया तब संयुक्त राष्ट्र और तमाम देशों ने इस संबंध में सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हर साल 200 से अधिक देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं।

इस साल भी मुझे आशा है कि लाखों लोग इसमें हिस्सा लेंगे।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि कई मीडिया संस्थान भी योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में योगदान कर रहे हैं... वे अपना अभियान चला रहे हैं। इसलिए हमने उन मीडिया संस्थानों की सेवा और (योग) अभियान को मान्यता देने का फैसला किया है।’’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिये सरकार ने इस साल दिल्ली, शिमला, मैसूर, अहमदाबाद और रांची को सूचीबद्ध किया है। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान के मैदान में आयोजित हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया था।

पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2015 में नयी दिल्ली में राजपथ पर आयोजित हुआ था, जिसमें 191 देशों ने हिस्सा लिया था। 2016 में मुख्य कार्यक्रम चंडीगढ़ में आयोजित हुआ था और 2017 में यह लखनऊ में आयोजित हुआ था। 

टॅग्स :योगमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल