लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी सरकार सेना के लिए खरीदेगी एक लाख 65 हजार आधुनिक राइफलें-कार्बाइन

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 17, 2018 10:14 IST

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता आयोजित रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में ये फैसला लिया गया।

Open in App

सीमा पर तैनात सेना को और मजबूती प्रदान करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 72000 असॉल्ट राइफल और 93 हजार 895 कार्बाइन की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मोदी सरकार इन हथियारों को 3547 करोड़ रुपए में खरीदेगी। यह निर्णय देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता आयोजित रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि सरकार के इस कदम से सशस्त्र बलों बड़ा फायदा होगा और छोटे हथियारों की कमी दूर होगी। साथ ही असॉल्ट राइफलें और कार्बाइन भारतीय सेना की पुरानी इंसास राइफलों की जगह ले सकती हैं। वहीं इन हथियारों की खरीद जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए निविदा आमंत्रित की जाएगी।

रक्षा मंत्रालय मुताबिक, डीएसी ने रक्षा खरीद प्रक्रिया की मेक टू श्रेणी में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। उसने यह सब रक्षा डिजाइन और रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र की भागीदारी और मेक इन इंडिया कार्यक्रम को प्रोत्साहन देने के लिए किया है।

भारतीय सेना की इंसास रायफल छोटा हथियार है। इस साल 1990 में डीआरडीओ ने विकसित किया था, जिसका स्थान क्लोज क्वार्टर कार्बाइन शॉर्टर रेंज की राइफल ले सकती है। यह रायफल कम दूरी की मार करने में बेहतर है। भारतीय सेना इंटीग्रेटेड साइट और लेजर डिजाइनेटर वाली राइफलें चाहती है।

टॅग्स :निर्मला सीतारमणभारतीय सेनानरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष