लाइव न्यूज़ :

कौन हैं आनंद स्वरूप?, पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट नियुक्ति समिति ने इस पद पर किया नियुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2026 13:50 IST

उत्तर प्रदेश कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी स्वरूप वर्तमान में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में महानिदेशक (जांच) के रूप में कार्यरत हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे31 अगस्त, 2029 तक उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि या अगले आदेश तक जो भी पहले हो, जारी रहेगा।अनुपमा नीलेकर चंद्रा को स्वरूप के स्थान पर एनएचआरसी में डीजी (आई) के रूप में नियुक्त करने को भी मंजूरी दे दी। 

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट नियुक्ति समिति (एसीसी) ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी आनंद स्वरूप को नए विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) के रूप में नियुक्त किए जाने को मंजूरी दे दी है। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी देते हुए बताया गया कि वह मौजूदा विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) प्रवीण वशिष्ठ का स्थान लेंगे। उत्तर प्रदेश कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी स्वरूप वर्तमान में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में महानिदेशक (जांच) के रूप में कार्यरत हैं।

आदेश में कहा गया है कि उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर 31 अगस्त, 2029 तक उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि या अगले आदेश तक जो भी पहले हो, जारी रहेगा। एसीसी ने सशस्त्र सीमा बल में विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत 1994 बैच की आईपीएस अनुपमा नीलेकर चंद्रा को स्वरूप के स्थान पर एनएचआरसी में डीजी (आई) के रूप में नियुक्त करने को भी मंजूरी दे दी। 

टॅग्स :भारत सरकारIPS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर