लाइव न्यूज़ :

शाह, जयशंकर, राजनाथ और सीतारमण सीसीएस में शामिल, पीएम मोदी प्रमुख

By भाषा | Updated: May 31, 2019 16:36 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सीसीएस रक्षा नीति और आंतरिक सुरक्षा समेत देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर अंतिम निर्णय लेने वाली प्रभावशाली समिति है। समिति में प्रधानमंत्री के अलावा रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री सदस्य होते हैं। शाह पहली बार केंद्रीय गृह मंत्रालय संभाल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशाह और जयशंकर होंगे मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति में नये चहेरेसीसीएस में राजनाथ सिंह और निर्मला सीतारमण नयी भूमिका में होंगे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के गृह मंत्री बनने और वरिष्ठ राजनयिक एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय का प्रभार सौंपे जाने के बाद "मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति" (सीसीएस) में अब दो नये चेहरे शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सीसीएस रक्षा नीति और आंतरिक सुरक्षा समेत देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर अंतिम निर्णय लेने वाली प्रभावशाली समिति है। समिति में प्रधानमंत्री के अलावा रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री सदस्य होते हैं।

शाह पहली बार केंद्रीय गृह मंत्रालय संभाल रहे हैं। इससे पहले वह गुजरात में मोदी के बतौर मुख्यमंत्री के कार्यकाल में गृह मंत्री रह चुके हैं। विदेश सचिव रहते हुए जनवरी 2015 से 2018 तक विभिन्न मौकों पर सीसीएस को जानकारी देने वाले जयशंकर अब इस समिति का हिस्सा होंगे।

सीसीएस में राजनाथ सिंह और निर्मला सीतारमण नयी भूमिका में होंगे। सिंह पिछली कैबिनेट में गृह मंत्री रहे थे और इस बार उन्हें रक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है, वहीं सीतारमण पिछली बार रक्षा मंत्री थीं और अब वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगी। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीअमित शाहराजनाथ सिंहनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए